{"_id":"628545bc5d33934cfc38e42b","slug":"teenager-raped-father-of-three-children-arrested-moradabad-news-mbd428487768","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म, तीन बच्चों का पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म, तीन बच्चों का पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
नल से पानी लेने गई पंद्रह वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोस में रहने वाले तीन बच्चों के पिता ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक गांव में बस्ती के ही नजदीक खेत में लगे हैंडपंप से मंगलवार की रात करीब आठ बजे एक ग्रामीण की 15 वर्षीय बेटी पानी लेने गई थी। आरोप है कि तभी पड़ोस में रहने वाला 31 वर्षीय आरोपी किशोरी को पकड़ कर अपने घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी तीन बच्चों का पिता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद घर पहुंची पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता ने परिजनों के साथ नौगांवा सादात थाने में जाकर तहरीर दी।
इंस्पेक्टर शैलेंद्र चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। अब न्यायालय में मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे।