{"_id":"62a0fc4eb89e0463c4511f57","slug":"teenager-ran-after-forcing-women-constble-and-cuaght-after-two-hours-city-news-mbd430812788","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही को धक्का देकर भागी किशोरी, दो घंटे बाद मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही को धक्का देकर भागी किशोरी, दो घंटे बाद मिली
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला क्षेत्र में सेक्स रैकेट से मुक्त कराई एक किशोरी महिला सिपाही को धक्का देकर भाग गई। महिला सिपाही उसका जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर वन स्टॉप सेंटर लौट रही थी। महिला सिपाही ने इस मामले की सूचना उच्च अफसरों को दी। हरकत में आई पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी उसके रिश्तेदार के घर से ढूंढ निकाला।
पुलिस के मुताबिक, प्रयागराज की एक संस्था की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने मझोला के जयंतीपुर में एक मकान में दबिश दी थी। यहां किशोरियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से आरोपी जयंतीपुर निवासी अवतार, आलिम और संभल के चंदौसी निवासी जाहिद, नैनीताल के रामनगर निवासी आसमा और कटघर के मकबरा धोबी वाला फाटक निवासी मेहरुननिशा को गिरफ्तार किया था, जबकि मौके से दो किशोरियां भी मुक्त कराई गईं थीं। एक किशोरी उत्तराखंड के बाजपुर की है, जबकि दूसरी मुगलपुरा क्षेत्र की रहने वाली। पुलिस ने रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था, जबकि मुक्त कराई गईं किशोरियों को गांगन स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया था। कोर्ट में किशोरियों के बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। बुधवार को मझोला थाने की दो महिला कांस्टेबल इन किशोरियों का मेडिकल परीक्षण कराने उन्हें लेकर जिला अस्पताल गईं थीं। यहां से मेडिकल रिपोर्ट लेने के बाद एक सिपाही केस की विवेचना कर रहे सीओ कोतवाली महेश चंद्र गौतम के कार्यालय चली गई जबकि दूसरी सिपाही दोनों किशोरियों को लेकर ऑटो से गांगन तिराहा स्थित वन स्टॉप सेंटर के लिए रवाना हुई। मझोला क्षेत्र में दिल्ली रोड पर चौधरी चरण सिंह चौक के पास ऑटो रुकने पर बाजपुर निवासी 17 वर्षीय किशोरी नीचे उतर गई। उसके पीछे से सिपाही भी उतर गई। बताया जा रहा है कि किशोरी ने महिला सिपाही को धक्का दे दिया और भाग गई। महिला सिपाही ने दूसरी किशोरी को पकड़े रखा और फोन से उच्च अफसरों को इसकी जानकारी दी। पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और दो घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी को उसके एक रिश्तेदार के घर से ढूंढ निकाला। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि किशोरी सिविल लाइंस में रहने वाले एक रिश्तेदार के घर चली गई थी, उसे दोबारा वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया है।