फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenager molested, viral on social media by making video

किशोरी से छेड़खानी, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Teenager molested, viral on social media by making video
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में एक किशोरी के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की। आरोप है कि आरोपियों ने इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किशोरी और उसकी मां ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी की मां ने मझोला थाने में कांशीराम नगर निवासी विनीत और राहुल के खिलाफ केस दर्ज कराया है, जिसमें आरोप लगाया कि करीब एक माह पहले उसकी नाबालिग बेटी छत पर मौजूद थी। इसी दौरान वहां आरोपी विनीत और राहुल पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। इस दौरान आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया था। आरोप है कि इस विडियो के जरिए आरोपियों ने पीड़िता को ब्लैकमेल करने की कोशिश की। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर किशोरी की मां ने आरोपियों से शिकायत की। आरोप है कि आरोपियों ने मां बेटी को धमकी दी कि अगर पुलिस से शिकायत की तो मां-बेटी की हत्या कर देंगे। मझोला थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी, जान से मारने की धमकी देने, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट में केस दर्ज कर किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed