{"_id":"691e133b1338f11748031f86","slug":"teenage-girl-kidnapped-and-raped-accused-arrested-bilari-news-c-276-1-smbd1006-109981-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 20 Nov 2025 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र के एक गांव से दूसरे गांव के युवक ने किशोरी का अपहरण कर धमकाते हुए गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
सर्किल के थाना मैनाठेर के हुसैनपुर निवासी नागेश सैनी बीते कुछ दिनों से थाना बिलारी के एक गांव में अपने मौसा के घर रह रहा है। बीते सोमवार की शाम नागेश अपने मौसा के गांव से 14 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गया बाद में किशोरी को गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह घर लौटी किशोरी मंगलवार शाम तक अपने ही घर में सहमी हुई रही। देर शाम परिजनों द्वारा उसके उदास रहने की वजह पूछे जाने पर किशोरी ने पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बता दिया।
किशोरी के पिता की तहरीर पर मंगलवार देर रात पहले तो थाने में आरोपी नागेश सैनी के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया बाद में किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने की धारा भी बढ़ा दी। पीड़िता अनुसूचित जाति वर्ग से होने की वजह से इस मुकदमे की जांच सीओ बिलारी को सौंपी गई। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज होते ही पीड़िता के बयान लेकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपी युवक को उसके मौसा के घर से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई और मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया। सीओ के अनुसार किशोरी का अपहरण करने, दुष्कर्म करने और धमकी देने के आरोपी नागेश सैनी को बुधवार दोपहर बाद बिलारी पुलिस द्वारा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।