{"_id":"681fbd8e19b935c9a00418bf","slug":"teenage-girl-gang-raped-victims-condition-worsens-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-641156-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता की हालत बिगड़ी
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर तीन युवकों ने अनुसूचित जाति की किशोरी को अपने घर में खींच लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
इस घटना से किशोरी की हालत बिगड़ गई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए। मझोला थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली किशोरी के पिता ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे घर से गांव में ही घेर में दादा-दादी के पास जा रही थी।
पिता आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में तीन आरोपी अनुज, अरुण और अमन मिल गए। आरोपियों ने किशोरी को घेर लिया और डरा धमकाकर रोक लिया उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसका मुंह दबा दिया। इसके बाद आरोपी अनुज के घर में खींच कर ले गए। उस वक्त आरोपी अनुज के परिजन बाहर गए थे।
विज्ञापन
यहां किशोरी को एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी से बताया तो उसकी और उसके परिवार की हत्या कर देंगे। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी को अपने घर से भगा दिया।
पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इस घटना से पीड़िता की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए और उपचार कराया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार सामूहिक दुष्कर्म, धमकी देने और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।