फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Technical fault in sugar mill, jammed

Moradabad News: चीनी मिल में तकनीकी खामी, लगा जाम

Wed, 12 Nov 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 12 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Technical fault in sugar mill, jammed
बि​लारी में चीनी मिल के निकट सिरसी रोड पर लगे जाम में फंसे वाहन-संवाद
बिलारी। स्थानीय लक्ष्मी जी चीनी मिल में चार घंटे ब्रेकडाउन होने से मंगलवार को यातायात व्यवस्था बदहाल दिखी। सिरसी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के आगे कई बार जाम लग गया। मिल यार्ड में गन्ने से भरे वाहनों की लाइन लगी रही।सोमवार से लक्ष्मी जी चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू हो गया है।
विज्ञापन

चीनी मिल की चेन में गन्ने की पेराई के दौरान एक कोल्हू में तकनीकी खराबी आ जाने से पेराई रोकनी पड़ी। सोमवार शाम चार बजे से रात आठ बजे तक चार घंटे का ब्रेकडाउन हो गया। ब्रेकडाउन की वजह से चीनी मिल के मुख्य यार्ड और वैकल्पिक यार्ड गन्ने के वाहनों से भर गए।
विज्ञापन

मंगलवार को गन्ना समिति की ओर से जारी तौल पर्ची के अनुसार जब गन्ने से भरे सैकड़ों अन्य वाहन पहुंच गए तब बिलारी सिरसी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के पश्चिमी ढलान से हनुमान मंदिर टांडा अमरपुर मोड तक गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली की लंबी लाइन लग गई। सिरसी रोड के दोनों ओर जब गन्ने के वाहनों की लाइन लगी, तब रेलवे ओवरब्रिज पर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम खुलने में देरी पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। चीनी मिल के कर्मचारियों ने ओवरब्रिज के पश्चिमी ढलान पर जाम में फंसे वाहनों को टांडा अमरपुर वैकल्पिक मार्ग से निकलवाकर जाम खुलवाया।
जाम के दौरान कई स्कूलों से बच्चों को लेकर आने वाली बसें भी फंस गईं। रेलवे ओवरब्रिज से चीनी मिल के गेट के सामने होकर वाया जमालपुर सरथल तक जाने वाले अन्य वाहनों के चालकों को भी काफी दिक्कत हुई। हालांकि दोपहर बाद गन्ने के वाहनों की संख्या कम होने पर यातायात व्यवस्था बेहतर हो गई। गन्ना समिति बिलारी के पूर्व संचालक चौधरी अमरेंद्र सिंह ने चीनी मिल प्रबंध तंत्र से मांग की कि वर्तमान गन्ना पेराई सत्र में रेलवे ओवरब्रिज के दोनों ओर यातायात व्यवस्था बेहतर बनाकर रखी जाए।

उधर, चीनी मिल के प्रबंधक प्रशासन देवेश शर्मा ने बताया कि ब्रेकडाउन दूर होने के बाद मिल में नियमित पेराई हो रही है। गन्ना समिति बिलारी को पत्र भेजकर बुधवार के लिए गन्ने का इंडेंट कम करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed