फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Team reached to demolish 22 shops in Budh Bazar

Moradabad News: बुध बाजार में 22 दुकानों को तोड़ने पहुंची टीम, व्यापारियों ने दो दिन की मोहलत मांगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Team reached to demolish 22 shops in Budh Bazar
मुरादाबाद। बुध बाजार में स्मार्ट रोड के निर्माण में बाधा बन रहीं हिंदू कॉलेज कॉलेज के पास की 22 दुकानों को तोड़ने शुक्रवार की सुबह नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। टीम ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, वहां के व्यापारी नाराज हो गए। कार्रवाई के दौरान टीम की व्यापारियों स नोकझोंक भी हुई। कुछ समय बाद व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद टीम दो दिन का समय देकर चली गई।
विज्ञापन

बुध बाजार में स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे स्मार्ट रोड नेटवर्क के काम में हिंदू कॉलेज के पास एक होटल व 22 दुकानों का कुछ भाग बाधा बन रहा है। नगर निगम अधिकारियों ने शुरू में जब अतिक्रमण को हटाने की कोशिश की तो व्यापारी कोर्ट चले गए थे और स्टे ले लिया था। एक दिन पहले स्टे खारिज होने के बाद नगर निगम की टीम शुक्रवार सुबह बुलडोजर के साथ बुध बाजार पहुंची। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह की अगुवाई में पहुंची टीम ने हिंदू कॉलेज के पास स्थित दुकानों के आगे निकले छज्जे आदि को तोड़ना शुरू किया। टीम ने पहले दो दुकानों में ही तोड़फोड़ शुरू की, इसके बाद सभी 22 दुकानदार मौके पर पहुंच गए। टीम ने बताया कि इस संबंध में न्यायालय से जो उन्हें स्टे मिला था, वह खारिज हो चुका है। व्यापारियों ने उसके अलावा भी एक और स्टे होने की बात कही, लेकिन टीम ने उनकी एक नहीं सुनी। इसे लेकर हल्की नोकझोंक भी हुई। अपर नगर आयुक्त ने स्पष्ट तौर पर कहा कि या तो व्यापारी स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें, वरना निगम अपने स्तर से अतिक्रमण हटा देगा। इसके बाद व्यापारी मान गए। व्यापारियों ने टीम से कहा कि वह स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लेंगे। अपर नगर आयुक्त ने इसके लिए उन्हें दो दिन का समय दे दिया। इस मौके पर स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल भी मौजूद रहे। बाद में व्यापारियों ने महापौर विनोद अग्रवाल से भी मुलाकात कर उनके समक्ष अपना पक्ष रखा। महापौर ने भी उन्हें स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लेने की सलाह दी।
विज्ञापन

- बुध बाजार के सड़क चौड़ीकरण कार्य में 22 दुकानें बाधा बन रहीं हैं। उन दुकानदारों ने जो स्टे ले रखा था, उसके खारिज होने के बाद नगर निगम की टीम शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने गई थी। व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय लिया है। अगर वह स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो 15 जनवरी को नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच अतिक्रमण हटा देगी। -एके मित्तल, मुख्य अभियंता स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

- बुध बाजार के व्यापारी मुझसे मिले थे। उनका स्टे खारिज हो चुका है। वह चाहते थे कि उनका कम से कम नुकसान हो। उनसे बता दिया गया है कि पीछे से जो नाला बनता आ रहा है उसकी सीध तक वह फिलहाल जगह खाली कर दें। दुकानदार अपना अतिक्रमण स्वयं हटाने को तैयार हैं।-विनोद अग्रवाल, महापौर
- नगर निगम की टीम बुलडोजर के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। कुछ दुकानों में थोड़ी तोड़फोड़ भी की। जो स्टे खारिज है, उसके अलावा भी एक स्टे है जो बरकरार है। लेकिन सभी व्यापारी नगर निगम द्वारा बताए गए स्थान तक अतिक्रमण हटाने को तैयार हैं। इंजीनियरों से बात की जाएगी। जिससे तोड़फोड़ में कम से कम नुकसान हो। -सतीश अरोड़ा, व्यापारी

बुध बाजार : स्मार्ट रोड में नगर निगम की अपनी दुकानें भी बनी हैं रोड़ा
मुरादाबाद। बुध बाजार में करीब एक किमी बनाई जाने वाली स्मार्ट रोड में नगर निगम की अपनी 13 दुकानें भी रोड़ा बनी हुईं हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत सीधी रोड बनाने को लेकर निगम द्वारा कुछ माह पहले उन्हें हटाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह हाईकोर्ट के स्टे की वजह से रोड के काम को वहीं छोड़ना पड़ा। निगम अभी भी उन्हें खाली कराने की जुगत में जुटा हुआ है। जबकि व्यापारी अन्यत्र दुकान देने के बाद ही जगह खाली करने पर अड़े हुए हैं।
व्यापारी रतन भाटिया ने बताया कि करीब सात दशक पहले नगर निगम प्रशासन ने 53 खो-खो का एलॉटमेंट किया था। जिनमें से 40 दुकानदारों को नगर निगम प्रशासन टाउनहाल पर दुकानों का निर्माण कर दे चुका है। 13 दुकानदार शेष हैं। यह दुकानदार भी काफी पहले से नगर निगम द्वारा अन्यत्र दुकानें एलाट करने की बात कहते आए हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। सभी 13 दुकानदारों का कहना है कि उनकी रोजी-रोटी का जरिया वही दुकान है। उसको छीनने से पहले निगम प्रशासन ने अगर दूसरी जगह उन्हें दुकानें आवंटित नहीं की तो उनके समक्ष रोजी-रोटी का संकट पैदा हो जाएगा। हाईकोर्ट से स्टे होने के बाद भी सभी दुकानदार चाहते हैं कि उन्हें नगर निगम अयंत्र दुकान एलाट कर दे।


- बुध बाजार में स्मार्ट रोड नेटवर्क के काम में नगर निगम द्वारा पूर्व में एलाट किए गए 13 खोखे भी आड़े आ रहे हैं। फिलहाल वहां थोड़ी जगह छोड़ सड़क का निर्माण करा दिया गया है। लेकिन उसे भी हटाया जाना है। इन 13 व्यापारियों के लिए टाउनहाल क्षेत्र में ही दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही उन्हें उसमें शिफ्ट कर दिया जाएगा। व्यापारी भी सहमत है। -अनिल कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article