फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   team of agra pac won the hockey match

हॉकी प्रतियोगिता में चैंपियन बनी15वीं वाहिनी पीएसी आगरा की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
team of agra pac won the hockey match
मुरादाबाद। पीएसी हॉकी में शनिवार हुए फाइनल मुकाबले में 24वीं वाहिनी पीएसी की टीम को हराकर 15वीं वाहिनी आगरा की टीम चैंपियन बन गई।
विज्ञापन

24 वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर खेले जा रहे 25 वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन की हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार शाम शुरू हुआ। 24 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद और 15 वीं वाहिनी पीएसी आगरा के खिलाड़ी जीतने के लिए दम लगाकर खेले। अंत तक चले रोमांचक मुकाबले में आगरा की टीम ने मुरादाबाद को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के समापन पर पीटीसी के अपर पुलिस महानिदेशक रवि जोसफ लोक्कू ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम के खिलाडियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीआईजी शलभ माथुर, अतुल शर्मा, शालिनी देवी, शक्ति अवस्थी, सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी, वंशराज यादव ,रजनीश यादव, देवीदयाल, शिविरपाल, महावीर सिंह, उज्जवल आर्या ,पुष्कर सिंह विष्ट,अमित कुमार, रिशाल दिवाकर, बृजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed