{"_id":"65da52beaaf1bd598b094fd4","slug":"teachers-will-fight-tooth-and-nail-against-pension-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-350821-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन व निजीकरण के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेंगे शिक्षक: दिनेश विद्रोही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन व निजीकरण के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेंगे शिक्षक: दिनेश विद्रोही
विज्ञापन
मुरादाबाद।
एससी-एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन मंडल मुरादाबाद की बैठक डॉ. आंबेडकर पार्क आंबेडकर नगर दिल्ली रोड मुरादाबाद में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दिनेश विद्रोही रहे। बैठक का शुभारंभ तथागत बुद्ध, संत रविदास व डॉ. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पण कर किया।
दिनेश विद्रोही ने कहा कि संगठन ने पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे को लेकर न्यायालय से लेकर संसद तक आवाज उठाने का काम किया है। यह संगठन बेसिक शिक्षा विभाग से लेकर सरकारी नौकरियों में किए जा रहे निजीकरण के खिलाफ व पुरानी पेंशन के लिए संगठन आर पार की लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर निजीकरण व पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष करें। प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष गजराज सिंह ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए प्रमोशन में आरक्षण प्रथम नियुक्ति तिथि से कराने की मांग की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह, जिला मंत्री संजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष गजराज सिंह, विनोद कुमार गौतम, करतार सिंह, ऋषिराम सिंह, डॉ पदम सिंह, जगदीश बाबू आदि मौजूद रहे।