फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers of coaching institutes in the city protested against the harassment of teachers of coaching institutes in Delhi

Moradabad News: दिल्ली के कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों के उत्पीड़न के विरोध में नगर के कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, पीएम को भेजा ज्ञापन

Sat, 02 Aug 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 02 Aug 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers of coaching institutes in the city protested against the harassment of teachers of coaching institutes in Delhi
फोटो दो ठाकुरद्वारा कोचिंग एसोसिएशन के शिक्षक एसएससी के लापरवाही के विरोध में ज्ञापन देते संवा
ठाकुरद्वारा। नगर की कोचिंग एसोसिएशन ने शुक्रवार को दिल्ली में कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों के उत्पीड़न के आरोप में अपने संस्थान बंद रखे। जुलूस निकालकर एसडीएम दफ्तर पर प्रदर्शन कर दिल्ली प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया। इस दौरान शिक्षकों ने दिल्ली प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कोचिंग एसोसिएशन ठाकुरद्वारा के अध्यक्ष अमित कुमार ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली प्रशासन ने अपनी मांगों का ज्ञापन देने जा रहे वहां के कोचिंग संस्थानों के शिक्षकों के साथ अभद्रता की और उनका उत्पीड़न किया। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर यहां के कोचिंग संस्थान उनके समर्थन में लंबा आंदोलन भी कर सकते हैं और दिल्ली में उनके विरोध प्रदर्शन में शामिल भी होंगे। अपनी मांगों का प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रीति सिंह को सोपा। ज्ञापन में कहा गया है कि एसएससी की परीक्षा प्रणाली में भारी लापरवाही है और परीक्षा करने वाली एजेंसियों की भी लापरवाही की शिकायतें मिल रही है। इस लापरवाही से छात्रों को परेशानी हो रही है। इसलिए प्रधानमंत्री इस ओर ध्यान देकर छात्रों के हित में एसएससी की लापरवाही में सुधार करवायें। ज्ञापन देने वालों में संगठन के अध्यक्ष अमित कुमार, मनोज अजहर, उमेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed