फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers launched a signature campaign against online attendance

Moradabad News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Teachers launched a signature campaign against online attendance
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पंजिकाओं के डिजिटलीकरण व ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शुक्रवार को भी विरोध जताया। संगठन ने इस व्यवस्था के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। मूंढापांडे ब्लॉक के सभी शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी पर असहमति जताते हुए हस्ताक्षर किए।
संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि विभाग ने स्कूलवार नेटवर्क की सूचना मांगी थी। इसके बावजूद मनमाने ढंग से एक ही कंपनी के सिम कार्ड पूरे जिले में वितरित कर दिए गए। जब तक शिक्षकों की सभी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाएंगे। उन्होंने कहा कि पहले सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था हो और उसकी समीक्षा भी हो। इसके बाद ही शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की बात की जाए।
विज्ञापन

संगठन ने कहा कि 18 रेगुलर एप और हर रोज एक नया एप डाउनलोड कर मोबाइल एवं टैबलेट पर काम करना पड़ता है। इससे अभिभावकों में भी रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि हमारे बच्चों की पढ़ाई नहीं होती। सभी अध्यापक मोबाइल पर लगे रहते हैं। बैठक में इन मुद्दों पर आरपार की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया गया। हस्ताक्षर अभियान में सुरेंद्र सिंह, सतेंद्र कुमार सिंह, राजेश कुमार, सुमित कुमार सिंह, विनोद यादव, प्रतीक शर्मा, वेदप्रकाश, मनोज यादव, लोकेंद्र कुमार, सोमपाल, राहुल यादव, नीरज, राहुल, मयंक सैनी, हरीश कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed