{"_id":"6b08a04f70b4edfcf30fb73b","slug":"teachers-jitendra-kumar-jolly-and-deepti-khurana-stood-first-at-the-innovation-festival-kanth-news-c-277-1-smbd1007-116511-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नवाचार महोत्सव शिक्षक जितेंद्र कुमार जौली और दीप्ति खुराना रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नवाचार महोत्सव शिक्षक जितेंद्र कुमार जौली और दीप्ति खुराना रहे प्रथम
Fri, 27 Nov 2026 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
कांठ। नगर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कांठ में दो दिवसीय नवाचार महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद मुरादाबाद और संभल के माध्यमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग कर अपने नवाचारों का प्रदर्शन किया। साथ ही टीएलएम प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।
डायट प्राचार्य दिनेश कुमार यादव के निर्देशन में आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ वरिष्ठ प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. टीना वर्मा और प्रवक्ता आशुतोष त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, रोचक और गुणवत्तापूर्ण बनाने से जुड़े विभिन्न नवाचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन पर निर्णायक मंडल में शामिल हेमेंद्र सिंह, डीएसएम डिग्री कॉलेज कांठ के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सूरज बिजनवाली और डॉ. नेहा इकबाल ने प्रतिभागियों के नवाचारों का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किए। परिणाम स्वरूप जनपद मुरादाबाद के प्राथमिक स्तर पर शिक्षक जितेंद्र कुमार जौली ने प्रथम, मंजू रानी ने द्वितीय और अजरा शाहीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर दीप्ति खुराना प्रथम, रीना मीना और योगिता द्वितीय तथा हर्षा गुप्ता और अदिति श्याम तृतीय स्थान पर रहीं। इसी क्रम में जनपद संभल के प्राथमिक स्तर पर सविता रानी ने प्रथम और अंजू शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर अनीता प्रथम, चारू त्यागी द्वितीय और इंदु वाला त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहीं। अंत में विजेता एवं प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता शशिवाला, अजय विक्रम सिंह, सुनील कुमार, अंशु गुप्ता आदि सहित डायट स्टाफ मौजूद रहा।