फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teachers clashed in Methodist Girls College

Moradabad News: मेथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज में अध्यापिकाएं भिड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Teachers clashed in Methodist Girls College
मुरादाबाद। मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार की दोपहर दो अध्यापिकाएं भिड़ गई। जानकारी मिलने पर काॅलेज के प्रबंधन ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया लेकिन इस घटना को लेकर छात्राएं आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

मेथोडिस्ट इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि कक्षा 11 बी की कुछ छात्राओं की फीस जमा नहीं होने के कारण एक अध्यापिका ने उनको बाहर निकाल दिया। छात्राओं ने इस मामले की जानकारी अपनी कक्षाध्यापिकाको दी। बताया कि फीस नहीं जमा होने के कारण उनको पेपर देने से वंचित रखा गया है। कक्षा अध्यापिका ने इस मामले में छात्राओं को बाहर निकालने वाली अध्यापिका से पूछताछ की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद हाथापाई तक पहुंचने के बाद कालेज की अन्य अध्यापिकाओं ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग को अलग किया। इस मामले की जानकारी मिलने पर कॉलेज प्रबंधन के लोग मौके पर पहुंचे। प्रबंधन ने दोनों अध्यापिकाओं को समझा बुझाकर विवाद शांत करने का प्रयास किया। इस बारे में 20 छात्राओं ने हस्ताक्षर युक्त प्रार्थनापत्र प्रधानाचार्या को दिया है। छात्राओं ने प्रधानाचार्या से पेपर दिलाने की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि शुक्रवार को भी वे अपनी बात प्रधानाचार्या के समक्ष रखेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article