{"_id":"6a1759e83835a5a7f50fb831","slug":"teachers-are-making-family-ids-of-students-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-911830-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विद्यार्थियों की फैमिली आईडी बना रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विद्यार्थियों की फैमिली आईडी बना रहे शिक्षक
विज्ञापन
मुरादाबाद। परिषदीय स्कूलों में 20 मई से गर्मियों की छुट्टियां शुरु हो चुकी हैं लेकिन शिक्षकों का पूरा समय क्षेत्र में बीत रहा है। जनगणना के अलावा शिक्षकों को विद्यार्थियों की फैमिली आईडी बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विद्यार्थियों के कक्षा पांच और आठ के बाद लिए दाखिला का भी पूरा विवरण भी दर्ज किया जाना है। इसके लिए शिक्षक घरों और स्कूलों में चक्कर लगा रहे हैं।
मंत्री, उत्तर प्रदेश के प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक मुरादाबाद ग्रामीण मोहम्मद इकमान अली ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से शुरू हो गया। इसके साथ-साथ 22 मई से जनगणना का कार्य प्रथम चरण का गतिमान है। शिक्षकों को जनगणना के कार्य के साथ-साथ बच्चों की फैमिली आईडी बनाने का कार्य अभी दिया जा रहा है। हमें अपने स्कूलों के शत-प्रतिशत बच्चों की फैमिली आईडी बनानी है।
फैमिली आईडी बनाने के लिए बच्चों के परिवार में परिवार के सदस्यों के जितने आधार नंबर हैं एवं उन पर जो मोबाइल नंबर लगे हैं। उन पर ओटीपी आता है। ओटीपी डालने के बाद ही फैमिली आईडी जेनरेट होती है। अनेकों बच्चों के परिवार में आधार पर जो मोबाइल नंबर लगे हैं। वह निष्क्रिय है या इनकमिंग नहीं आ रही है। जिस वजह से ओटीपी नहीं पहुंच पाता है और फैमिली आईडी नहीं बन पा रही है। और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
छुट्टियों की वजह से स्कूलों से नहीं मिल रहा सहयोग
जिला कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिषदीय स्कूलों से कक्षा पांच उत्तीर्ण कर कक्षा छह में और कक्षा आठ के बाद नौ में दाखिला लेने वाले हर एक विद्यार्थी के डाटा की प्रेरणा पोर्टल पर फीडिंग की जा रही है। इसमें यू-डाइस कोड और एसआर नंबर भी दर्ज करना है। हमें सबसे ज्यादा परेशानी विद्यार्थी के एसआर नंबर लेने में हो रही है, क्योंकि छुट्टी होने की वजह से माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों से सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना के अलावा फैमिली आईडी के अतिरिक्त कार्य को हटाने के लिए अधिकारियों को ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।