फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teacher's scooty parked in the house and 839 km. Challan cut away in Jammu

घर में खड़ी शिक्षक की स्कूटी और 839 किमी. दूर जम्मू में कट गया चालान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Teacher's scooty parked in the house and 839 km. Challan cut away in Jammu
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाले शिक्षक की स्कूटी का जम्मू-कश्मीर की यातायात पुलिस ने चालान कर दिया। हैरत की बात है कि स्कूटी शिक्षक के घर में खड़ी है और चालान 839 किलोमीटर दूर जम्मू की ओल्ड सिटी में नियम विरुद्घ नंबर प्लेट लगाने पर काटा गया है। शिक्षक के मोबाइल पर आए मैसेज से इसकी जानकारी हुई है। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के टाह नायक निवासी राजेश कुमार शिक्षक हैं। उनकी तैनाती कुंदरकी ब्लॉक के जलालपुर गांव स्थित सरकारी स्कूल में है। उन्होंने बताया कि उनके पास एक स्कूटी है। जिसका पंजीकरण उनके नाम पर है। स्कूटी के दस्तावेजों पर उनका ही नंबर पंजीकृत है। राजेश ने बताया कि 25 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें बताया गया कि उनकी स्कूटी का चालान जम्मू-कश्मीर यातायात पुलिस ने जम्मू की ओल्ड सिटी में काटा है। इसमें चालक का नाम अंकित भारते लिखा है। इसके अलावा ये भी बताया कि चालान में नियम विरुद्घ तरीके से स्कूटी पर नंबर प्लेट लगाने का जिक्र किया गया है। जिसका जुर्माना पांच सौ रुपये लगाया गया है। मैसेज देखकर शिक्षक के होश उड़ गए। 839 किमी दूर चालान काटे जाने पर शिक्षक ने मूंढापांडे थाने में शिकायत की है। तहरीर में मांग की है कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर आई है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed