फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teacher dies after being hit by train in Mundhapande

मूंढापांडे में ट्रेन से कटकर शिक्षिका की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Teacher dies after being hit by train in Mundhapande
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह निजी स्कूल की शिक्षिका की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह हादसे के समय खेत से घर लौट रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूंढापांडे निवासी किसान जमील की बेटी निशा (19) नियामतपुर इकरोटिया स्थित निजी स्कूल में पढ़ाती थी। जमील ने पुलिस को बताया कि निशा सोमवार सुबह खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय वह रामपुर की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने ने इनकार कर दिया था। इसके बाद पुलिस लौट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed