{"_id":"658f0084fd7755a12e004b73","slug":"teacher-crushed-to-death-by-a-truck-in-thakurdwar-moradabad-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, हादसे में शिक्षिका की हो गई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, हादसे में शिक्षिका की हो गई थी मौत
Fri, 29 Dec 2023 10:53 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:53 PM IST
सार
ठाकुरद्वारा में एक ट्रक ने शुक्रवार को शिक्षिका प्रियंका को कुचल दिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।mex
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
नगर के कमालपुरी चौराहे के पास ट्रक से कुचलकर हुई शिक्षिका प्रियंका (39) की मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रियंका नगर स्थित मदरसा मंजूर-ए-इस्लाम दारुल उलूम में विज्ञान पढ़ातीं थीं।
विज्ञापन
शिक्षिका के बेटे प्रियांशु ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बुधवार सुबह करीब 11 बजे मदरसे में पढ़ाने के बाद प्रियंका पैदल ही बाजार जा रही थीं। कमालपुरी चौराहे के पास सड़क पार करते समय सुरजननगर की ओर से आ रहे सिलिंडर भरे ट्रक ने प्रियंका को कुचल दिया था, जिसमें उनकी मौत हो गई थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया था। हालांकि बृहस्पतिवार को पुलिस ने ट्रक चालक को छोड़ दिया।
विज्ञापन
बाइक चलाते मोबाइल पर बात करते युवक गिरा
शुक्रवार सुबह बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वह बाइक के असंतुलित होने पर बाइक सहित सड़क पर गिर गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
गांव सरकड़ा करीम निवासी जितेंद्र सिंह एक ट्रैक्टर कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से ठाकुरद्वारा स्थित कंपनी के ऑफिस में जा रहा था। वह गांव से कुछ दूर ही गया था कि उसके मोबाइल पर किसी को फोन आया।
इस पर बाइक रोकने के बजाय वह बाइक चलाते समय ही फोन पर बात करने लगा। इस दौरान उसकी बाइक असंतुलित हो गई और वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने उन्हें नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।