फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tea six, samosa ten rupees, cap-splashes will also have to be accounted for

चाय छह तो समोसा दस रुपये का, टोपी-गमछों का भी देना होगा हिसाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Tea six, samosa ten rupees, cap-splashes will also have to be accounted for
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय से लेकर जनसभा में होने वाले खर्च पर प्रशासन की नजर रहेगी। जनसभाओं में कितने माइक, साउंड सिस्टम, कुर्सी हैं। कितनी बैरिकेडिंग है। कितने ट्रैक्टर ट्रॉली, बसें और वाहन आए हैं। कितनी टोपी और गमछे बांटे गए हैं। कार्यकर्ताओं को बटने वाले नाश्ते भोजन के पैकेट से लेकर पानी की बोतलों तक का खर्चा प्रत्याशी के चुनाव खर्च में जुडे़गा। यही नहीं चुनाव कार्यालय में लगाए गए कुर्सी सोफे और चाय काफी तक का खर्चा प्रत्याशी को देना होगा वो भी अपनी मर्जी पर नहीं बल्कि प्रशासन द्वारा तय की गई दरों के हिसाब से।
विज्ञापन

दरअसल चुनाव आयोग ने विधान सभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 40 लाख रुपये तय की है, लेकिन इस बात की संभावना रहती है कि प्रत्याशी खर्चा अधिक करते हैं लेकिन बताते कम हैं।
विज्ञापन

इसी पर लगाम कसने को प्रशासन ने चुनाव प्रचार से जुड़ी हरेक चीजों का किराया तय कर दिया है। चुनाव कार्यालय के चाय नाश्ते से लेकर जनसभाओं, वाहनों से प्रचार प्रचार और जनसभाओं से संबंधित तमाम चीजों का किराया खर्चा निर्धारित किया है। प्रशासन द्वारा चुनाव खर्च पर निगरानी के लिए अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। निर्वाचन अधिकारी के अलावा चुनाव खर्च ऑडिटर भी कहीं भी जाकर इसे चेक कर सकते हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन ने बताया कि सभी प्रत्याशी प्रशासन द्वारा निर्धारित दरों के हिसाब से ही गणना कर चुनाव खर्च का ब्यौरा भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामियाना पंडाल 700 -1200 प्रति नग
कनात -पर्दे 20-50 प्रति
दरी, कारपेट 10-100 प्रति
कुर्सी प्लास्टिक 5 -7 रुपये प्रति
सोफा 80-150 प्रति
ट्यूब लाइट 7 प्रति
बल्ब 3प्रति
हेलोजन 15
गद्दा, चादर तकिया 50 सैट
जनसभा बैरिकेडिंग 7 -10 प्रति वर्ग फीट
लाउडस्पीकर कंपलीट 600
साउंड सिस्टम 1400 -5500 केवीए के अनुसार
जनरेटर 700-1600
स्टेज 12500-15500
पंखे कूलर 25-150 प्रति
वाहनों के रेट
जीप, बोलेरो, मैक्स 1100 रुपये और तेल अलग
टेंपो, ट्रक 550 -3500 तेल का खर्चा अतिरिक्त
इनोवा वीवीआईपी गाड़ी 1600 रुपये ,तेल अतिरिक्त
ट्रैक्टर ट्राली 1000 रुपये ,तेल अतिरिक्त
चालक किराया 8000 रुपये मासिक
बस सीट क्षमता अनुसार 5000-7000, तेल अलग
होटल कमरा किराया
रायॅल रूम 1100
सुपर डीलक्स एसी सुइट 3000-9000
खानपान का खर्चा
स्पेशल होटल खाना 120-150 प्रति डाइट
नॉनवेज 250-300 प्रति डाइट
चाय 6
कॉफी 15
समोसा 10
प्रचार प्रसार
कटआउट 80 रुपये प्रति वर्ग फीट
बैनर साइज् के अनुसार
टोपी 5 रुपये
गमछा 5 रुपये
ढोलक 200 प्रति कार्यक्रम
टीवी स्क्रीन 52 इंच 2500 प्रतिदिन
एलईडी फोटोग्राफर 2000 प्रतिदिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed