फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tax evasion worth crores of rupees by creating bogus firms, firms not found at the spot

Moradabad News: बोगस फर्म बनाकर करोड़ों रुपये की कर चोरी, माैके पर नहीं मिली फर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion worth crores of rupees by creating bogus firms, firms not found at the spot
अमरोहा। बोगस फर्म बनाकर जीएसटी चोरी कर व्यापारी ने सरकार को राजस्व का चूना लगाया। जांच में करोड़ों रुपये बिक्री पाई गई, लेकिन मौके पर कंपनी ही नहीं मिली। राज्य कर अधिकारी खंड-1 देवकरण सिंह ने ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ कोतवाली हसनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

कंपनी को जीवन राम पुरखाराम निवासी तोताराम की धानी, बाबर मगरा वार्ड नंबर 19 जिला जैसलमेर, राजस्थान ने सर्वश्री शिव ट्रेडिंग कंपनी से स्क्रैप के कारोबार के लिए अपने पेन नंबर पर जीएसटी के तहत 21 जून 2020 से प्रभावी पंजीयन केंद्रीय क्षेत्राधिकार (सीजीएसटी) में प्राप्त किया था। व्यापार का मुख्य स्थल गजरौला रोड हसनपुर बिल्डिंग नंबर-मकान नंबर 12, जिला अमरोहा में स्थित बताया गया था।
विज्ञापन

जीवनराम ने रजिस्ट्रेशन प्राप्त करते समय दो मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी भी दी थी। लेकिन जांच के दौरान इस तरह की कोई फर्म मौके पर नहीं मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed