फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tantrik was murdered by slitting his throat with a sharp weapon due to enmity

Moradabad News: रंजिश में तांत्रिक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

Mon, 16 Jun 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 16 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Tantrik was murdered by slitting his throat with a sharp weapon due to enmity
कुंदरकी (मुरादाबाद)। हरियाना गांव में शनिवार देर रात घर में घुसे चार हमलावरों ने तांत्रिक गुलाब सिंह सैनी (60) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पास में दूसरी चारपाई पर सो रहीं उनकी पत्नी बूची सैनी के शोर मचाने पर हमलावर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


पत्नी ने एक हमलावर को पहचान लिया। हत्या का कारण झाड़फूंक को लेकर चली आ रही रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम हरियाना निवासी गुलाब सिंह सैनी खेतीबाड़ी के अलावा तंत्र विद्या का काम करते थे। शनिवार रात गुलाब सिंह घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। पास में ही दूसरी चारपाई पर उनकी पत्नी बूची सैनी सोई थीं। देर रात करीब ढाई बजे घर में घुसे चार लोगों ने गुलाब सैनी पर हमला बोल दिया। उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। इस दाैरान सीने, पैर व हाथों पर भी वार किए। चीख सुनकर उनकी पत्नी की आंख खुल गई। उनके शोर मचाने पर हमलावर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने एक व्यक्ति संजीव को पहचान लिया। घटना की जानकारी मिलने पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पत्नी ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम संदलपुर निवासी संजीव की बहन कामिनी की तबीयत खराब होने पर पति ने झाड़फूंककर उसका इलाज किया था। इसके बाद कामिनी की मौत हो गई। तभी से संंजीव उसके पति से रंजिश रखता था। वह पति की हत्या करने का कई बार प्रयास कर चुका था।


हत्या की सूचना मिलने के बाद एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह और सीओ राजेश कुमार तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। डाॅग स्क्वाॅड को भी माैके पर बुलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि तांत्रिक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी संजीव और तीन अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed