{"_id":"632d611f524738118b3e226b","slug":"tantrik-cheated-the-businessman-of-rs-25-lakh-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन फटेगी और सोना निकलेगा: तांत्रिक बोला-रातों रात हो जाएंगे मालामाल...कोरियर कंपनी के मालिक को ऐसे फंसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन फटेगी और सोना निकलेगा: तांत्रिक बोला-रातों रात हो जाएंगे मालामाल...कोरियर कंपनी के मालिक को ऐसे फंसाया
Fri, 23 Sep 2022 01:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 23 Sep 2022 01:02 PM IST
सार
तांत्रिक ने कोरियर कंपनी के मालिक को झांसा दिया और 25 लाख रुपये ठग लिए। तांत्रिक ने झांसा देकर कहा कि वह उसे रुपये दें तो वह तंत्र क्रिया करेगा। जिससे उनके घर की जमीन फटेगी और सोना निकलेगा। वह रातों रात मालामाल हो जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के सिविल लाइंस के अगवानपुर निवासी एक तांत्रिक ने कोरियर कंपनी के स्वामी से 25 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी तांत्रिक ने व्यापारी को झांसा दिया था कि उसके घर की जमीन फटेगी और सोना निकलेगा। लेकिन न तो जमीन फटी और न ही उन्हें सोना मिला। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है।
पीड़ित व्यापारी रिफाकत अमरोहा के नोगांवा सादात निवासी हैं। वह दिल्ली में रहकर कोरियर कंपनी चलाते हैं। कुछ माह पहले उनकी मुलाकात अगवानपुर निवासी तांत्रिक से हुई थी। आरोप है कि तांत्रिक ने रिफाकत को झांसा दिया कि अगर वह उसे रुपये दें तो वह तंत्र क्रिया करेगा। जिससे उनके घर की जमीन फटेगी और सोना निकलेगा।
वह रातों रात मालामाल हो जाएंगे। आरोपी ने धीरे-धीरे कोरियर कंपनी के स्वामी से 25 लाख रुपये ठग लिए। रुपये देने के बाद भी व्यापारी को कोई लाभ नहीं हुआ। तब उन्होंने तांत्रिक पर रुपये देने का दबाव बनाया तो आरोपी धमकाने लगा कि वह ऐसी तंत्र क्रिया करेगा।
विज्ञापन
जिससे वो बर्बाद हो जाएगा और उसकी मृत्यु तक हो जाएगी। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने में की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।