फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tantric lover raped the woman's two daughters

Moradabad News: तांत्रिक प्रेमी ने महिला की दो बेटियों के साथ किया दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Tantric lover raped the woman's two daughters
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। एक तांत्रिक ने अपनी प्रेमिका की दो बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। महिला अपनी बीमार बेटियों को उसके पास लेकर गई थी। शनिवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी तांत्रिक और पीडि़त किशोरी की मां को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा क्षेत्र में रहने वाली महिला के पति की नौ साल पहले मौत हो गई थी। महिला की एक बेटी 13 साल की और दूसरी 10 साल की है। बताया जा रहा है कि महिला पिछले तीन साल से पाकबड़ा के गुरैठा गांव निवासी तांत्रिक महेंद्र के संपर्क में थी। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद आरोपी महिला के घर भी आने लगा। एक माह पहले आरोपी महेंद्र महिला के घर आया और उसने दोनों बेटियों को बीमार बताया। आरोपी ने कहा कि अगर इनका इलाज नहीं किया गया तो इनकी मृत्यु भी हो सकती है। दोनों बहनों की बीमारी झाड़-फूंक से दूर करने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने बहनों को अपने घर बुला लिया और इलाज कराने के बहाने दोनों को अपने साथ खेत पर ले गया जहां आरोपी ने दोनों बहनों के साथ दरिंदगी की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तीन दिन पहले एक बहन की तबीयत खराब हो गई। दादा ने पूछताछ की दोनों बहनों से आपबीती सुनाई। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि इस मामले में दादा की तहरीर पर महिला,उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार की शाम उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed