फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Taliban punishment given to the young man on the road

युवक को सड़क पर दी तालिबानी सजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Taliban punishment given to the young man on the road
हादसे के बाद पकड़वाए कान।संवाद - फोटो : CITY
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में सपा का झंडा लगी कार सवारों ने एक युवक को बीच सड़क पर तालिबानी सजा दी। कुछ ही देरी पर पुलिस कर्मी बैरियर पर ड्यूटी करते रहे, लेकिन उन्होंने कार सवारों को टोकना भी सही नहीं समझा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर कचहरी में नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की प्रक्रिया चल रही थी। प्रत्याशियों के साथ आने वाले वाहन और उनके समर्थकों को कमिश्नरी तिराहे पर ही रोका जा रहा था। होटल राजमहल के पास तिराहे पर काफी भीड़ थी। वहां से स्कूटी लेकर गुजरे युवक की टक्कर प्रत्याशी के समर्थक से हो गई थी। इससे गुस्साए समर्थक ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उससे कान पकड़ कर सरेआम उठक-बैठक लगवाई गई। इसके बाद ही युवक को जाने दिया गया। वहां भीड़ जुटी तो तालिबानी सजा देने वाले सपा का झंडा लगी कार में बैठक कर चले गए। एएसपी सागर जैन ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर कोई शिकायत करती है जो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed