फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   talaq-talaq nothing... now live with you

तलाक-तलाक कुछ नहीं.. अब तो तेरे साथ ही रहूंगी

Tue, 08 Nov 2016 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 08 Nov 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
talaq-talaq nothing... now live with you
teen talak - फोटो : demo image
तीन तलाक को लेकर सोमवार को दिन भर महिला थाने में पंचायत चली। पुलिस ने मियां- बीवी के बीच सुलह कराने की कोशिश की। लेकिन दोनों की अपनी अपनी बात पर अड़े रहे। पत्नी ने साफ कह दिया है कि वह तलाक नहीं मानती और अब पति के साथ ही रहेेगी।
विज्ञापन


पति का कहना है कि उसने तमाम लोगों के सामने तलाक दिया है। सुलह न होने पर मामले को काउंसिलिंग में भेज दिया गया है। काशीपुर निवासी महिला ने आठ माह पहले मूंढापांडे थानाक्षत्र के सिरसखेड़ा निवासी ट्रक चालक से निकाह किया था। कुछ दिन पहले जयंतीपुर में किराये पर रहे।
विज्ञापन


यहां यहां पति पीतल का काम करने लगा। लेकिन कुछ दिन ठीकठाक रहने के बाद दोनों में मनमुटाव शुरू हो गया। करीब एक सप्ताह पहले पति ने बीवी को तलाक, तलाक, तलाक बोला और रिश्ता खत्म कर उसे घर से निकाल दिया। लेकिन महिला ने इस तलाक को मानने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने महिला थाने में शिकायत की है कि पति ने उसे जबरन मारपीट कर घर से निकाल दिया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पति को बुलाया। लेकिन पति ने कह दिया कि महिला उसे बिना बताए चली जाती है। जिसे तंग आकर उसने तलाक दिया है। सोमवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया।


दिन भर थाने में पंचायत चली। जहां पति ने दावा कि है उसने उसे तलाक बोल दिया है। जबकि पत्नी का कहना है वह नहीं मानती। वह पति के साथ ही रहेगी। सुलह नहीं होने पर मामले को काउंसिलिंग में भेज दिया गया है। एएसपी यशवीर सिंह ने बताया कि मामले को काउंसिलिंग को भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed