{"_id":"5d3dfe0e8ebc3e6cdf2c9354","slug":"talaaque-in-moradabad-city-news-mbd3166894135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने कहा तीन तलाक तो प्रेमी के घर पहुंची नई नवेली दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने कहा तीन तलाक तो प्रेमी के घर पहुंची नई नवेली दुल्हन
Mon, 29 Jul 2019 03:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकबड़ा थानाक्षेत्र में रहने वाली एक युवती के प्रेम संबंध का निकाह के डेढ़ माह बाद पता चला तो शौहर ने उसे तलाक, तलाक, तलाक कह दिया।
विज्ञापन
इसके बाद युवती ने अपने प्रेमी के घर जाकर धरना दे दिया और निकाह की जिद पर अड़ गई। इस मामले को अब पंचायत के जरिए निपटाने की कोशिश हो रही है।
पाकबड़ा थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती का प्रेम संबंध गांव के ही एक युवक से है। युवती ने युवक से निकाह के प्रयास किए लेकिन परिजन राजी नहीं हुए। इसके बाद युवती का निकाह डेढ़ माह पहले संभल के सरायतरीन में रहने वाले युवक से उसके परिवार वालों ने करवा दिया।
विज्ञापन
युवती अपने शौहर के साथ खुशी खुशी रहने लगी लेकिन उसके प्रेमी को यह गवारा नही हुआ और उसने फोन कर प्रेमिका के शौहर को अपने प्रेम संबंध की जानकारी दे दी। प्रेम संबंध का पता चलने से नाराज शौहर ने पत्नी को गत शुक्रवार को तीन तलाक दे दिया। शौहर ने पत्नी से कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही जाकर रहे।
विज्ञापन
इसके बाद वह प्रेमी के घर पहुंच गई और घर के अंदर धरने पर बैठ गई। जबकि प्रेमिका को देख प्रेमी घर से फरार हो गया है। युवती अपने प्रेमी से निकाह की जिद पर अड़ी है और उसके घर पर तीन दिन से लगातार धरना जारी रखा है। गांव के लोगों ने युवती को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नही हुई है।
उसने कहा जब उसका घर उसके प्रेमी ने तबाह कर दिया तो अब वह उससे निकाह करके उसकी जिंदगी को संवारे। मामले को लेकर रविवार को गांव में पंचायत बैठ गई। लेकिन पंचायत में निर्णय नहीं हो सका है। एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा ने बताया की उन्हें मामले की जानकारी नही है। कोई अपनी शिकायत लेकर आता है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।