फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   take oath of road safety

जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
take oath of road safety
मुरादाबाद। संभागीय परिवहन कार्यालय में सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विभाग ने जनपद में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आगाज किया। जिला पंचायत अध्यक्ष शैफाली सिंह ने सभी को सड़क एवं यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष विशेष गुप्ता ने कहा कि देश में हर चार मिनट में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत होती है। इससे न सिर्फ देश की जीडीपी में गिरावट आती है। बल्कि उस व्यक्ति का पूरा परिवार असहनीय पीड़ा भोगता है। आरटीओ प्रशासन भीम सिंह ने दुपहिया वाहन पर आईएसआई मार्का हेलमेट पहनने के लिए सभी को जागरूक किया। आरटीओ प्रवर्तन आरके सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना चाहिए। एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार ने कहा कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर सरकार 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देती है। दुर्घटना पीड़ित की मदद के लिए बेझिझक 102, 108 या 112 डायल कर सूचना देनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को जागरूक किया गया। स्मार्ट सिटी के तहत चलाई जा रही ई बसों के चार्जिंग स्टेशन के प्रभारी लोकेश शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर माध्यमिक शिक्षा के मंडलीय उपनिदेशक ज्योति प्रसाद, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन लक्ष्मी नारायण, एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह, सीओ अपेक्षा गुप्ता, टिमिट के छात्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed