फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Take enforcement action to achieve revenue target

Moradabad News: राजस्व के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रवर्तन की कार्रवाई करें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
Take enforcement action to achieve revenue target
मुरादाबाद। जिलाधिकारी ने राजस्व का लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रवर्तन की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही परिवहन विभाग को अवैध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर उन पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कैंप कार्यालय में कर-करेत्तर एवं राजस्व प्राप्ति की समीक्षा के लिए बैठक की। उन्होंने बताया कि वाणिज्यकर, आबकारी, परिवहन, विद्युत एवं मंडी विभाग ने लक्ष्य को हासिल नहीं किया है। इस साल शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए विभाग के अधिकारी अपनी योजना बना लें। नियमित समीक्षा कर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करें। उन्होंने परिवहन विभाग को प्रवर्तन की कार्यवाही के साथ साथ अवैध वाहनों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि ओवरलोडिंग वाहनों का का संचालन नहीं होना चाहिए। ऐसे वाहनों का चालान करें। खनन विभाग को ठाकुरद्वारा स्थित चेकपोस्ट की मानीटरिंग ठीक ढंग से करने के टिप्स दिए। डीएम ने बताया कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करना होगा। विद्युत विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य को गंभीरता से लेना होगा। बैठक में अपर आयुक्त (खाद्य) फूड विनोद कुमार सिंह, मंडी निरीक्षक सत्यवीर सिंह, खनन निरीक्षक सुमित कुमार सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी सत्येन्द्र कुमार, खनन अधिकारी राहुल कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्रपाल सिंह, प्रभारी सहायक महानिबंधक प्रवीण यादव, एआरएम नरेश चन्द्र गुप्ता, एआरटीओ छवि सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed