फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Syed Arif Ali became the President of Zonal Tax Bar Association

Moradabad News: जोनल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सैयद आरिफ अली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Syed Arif Ali became the President of Zonal Tax Bar Association
मुरादाबाद। जोनल टैक्स बार एसोसिएशन की साधारण सभा के दौरान शुक्रवार की शाम हुए चुनाव में सैयद आरिफ अली को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया गया। इस दौरान संगठन की कार्यकारिणी गठित की गई।
विज्ञापन

जोनल टैक्स बार एसोसिएशन की साधारण सभा राम गंगा विहार स्थित मिड टाउन क्लब में हुई। राकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में साधारण सभा शुरू होने पर पिछली चुनावी सभा और साधारण सभा की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई। सत्र 2025-2026 के लिए नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाणपत्र वितरित किया गया। सत्र 2025-2026 में संकाय में विशिष्ट योगदान के लिए राजदीप गोयल, अनुज गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, हर्षित रस्तोगी, विपिन कुमार, अभिषेक चांदना, रोहित हरि अग्रवाल, प्रतीक गोयल, अमित वर्मा, संजीव माहेश्वरी आदि को महासचिव एवं अध्यक्ष द्वारा स्मृति चिह्न एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद ऑडिटर मनीष गुप्ता एवं अनुज गुप्ता ने संकाय के आय-व्यय से संबंधित ऑडिट रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। चुनावी प्रक्रिया के लिए महासचिव दीपक अग्रवाल ने एल्डर कमेटी को आमंत्रित किया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन संजीव माहेश्वरी एवं सदस्य संजीव भटनागर ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 6 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इसमें एक अहर्ता पूर्ण न होने के कारण रद्द कर दिया गया। बाकी पांच प्रार्थना पत्र पूर्ण पाए जाने पर उनको स्वीकार किया गया है। एक पद के लिए एक ही आवेदन आये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें अध्यक्ष के लिए सैयद आरिफ अली, महासचिव पद पर अनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष के लिए शाहवेज़ मलिक एवं विपुल कुमार अग्रवाल, संयुक्त सचिव के लिए मनीष गुप्ता ने अपने पर्चे दाखिल किए थे। कोई भी नामांकन नहीं आने की स्थिति में सभी लोग निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शपथ दिलाई। सभा का संचालन महासचिव दीपक अग्रवाल ने किया। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष सैयद आरिफ अली ने महासचिव अनुज गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राहुल सिंह एवं उपाध्यक्ष पद पर विपुल अग्रवाल एवं शाहवेज़ मलिक, संयुक्त सचिव पद पर मनीष गुप्ता, आकाश गुप्ता, ताबिश जमाल, कोषाध्यक्ष पद पर मनीष कालरा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य रोहित हरी अग्रवाल, कमल कुमार सिंह, मुकेश कुमार सैनी, अजय अग्रवाल, कनिष्ठ कार्यकारिणी देवराज सिंह चौहान, हिमांशु नेगी, तारिक़ अज़ीम, तिर्वेनी शंकर आदि को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed