फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Swami Avimukteshwarananda wants Akhilesh to be made the CM.

Moradabad News: अखिलेश को सीएम बनाना चाहते हैं स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Swami Avimukteshwarananda wants Akhilesh to be made the CM.
मुरादाबाद। जगद्गुरु बनने के बाद पहली बार मुरादाबाद आए जगतगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम भारती महाराज ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सनातन धर्म के कंधे पर बंदूक रखकर हिंदुओं को बांटना चाहते हैं। उनका एकमात्र एजेंडा है कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाना, यही कारण है कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदनाम करना चाहते हैं।
विज्ञापन

जगतगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम भारती शुक्रवार को बुद्धिविहार में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे, यहां उन्होंने कहा कि यह सनातनियों के लिए सौभाग्य की बात है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री एक साधु है। जो साधु होगा वह स्वाभाविक रूप से धर्म और संतों का सम्मान करने वाला होगा। जगदगुरू ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, ब्राह्मणों और ठाकुरों को लड़ा कर हिंदुओं को विभाजित करने का प्रयास कर रहे हैं, अब यह हिंदुओं को ही तय करना होगा कि उन्हें बंटना है, कटना है या फिर क्या करना है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रमजान के दौरान लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने पर समा नेता कमाल अख्तर की विरोधी टिप्पणी पर जगदगुरू आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सपा नेता को इस्लाम ही सही जानकारी नहीं है। समाजवादी पार्टी, कमाल अख्तर व राहुल गांधी को इस्लाम को जानना चाहिए। अल्लाहमियां बहरे नहीं हैं, दो सौ साल पहले भी इबादत होती थी, लाउडस्पीकर नहीं था, इस्लाम के लिए नीयत साफ होना जरूरी है, उन्होंने कहा कि वह कमाल अख्तर को सलाह देना चाहते हैं कि मुसलमानों को हथियार बनाकर सियासत न करें। इस्लाम मोहब्बत व खिदमत का दीन है, उसे समझे। मुख्यमंत्री का फैसला उत्तर प्रदेश के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed