फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Suspension order issued to ADO and four VDOs

एडीओ और चार वीडीओ को जारी किया निलंबन आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Suspension order issued to ADO and four VDOs
मुरादाबाद। प्रशासकों के कार्यकाल के दौरान ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के नाम पर बरती गई अनियमितता के मामले में शासन की जांच के बाद निलंबित किए गए चार ग्राम विकास अधिकारियों का निलंबन आदेश भी जिला मुख्यालय पहुंच गया। इसके बाद डीडीओ ने संबंधित सचिवों का निलंबन आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा निदेशक पंचायतीराज के स्तर से कुंदरकी के तत्कालीन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्विजेंद्र सिंह का दो दिन पहले जारी किया गया निलंबन आदेश भी सोमवार यहां पहुंच गया।
विज्ञापन

प्रशासकों के कार्यकाल में कराए गए कार्यों और भुगतान आदि में बरती गई अनियमितता की शिकायत पर शासन स्तर से विशेष सचिव पंचायतीराज की अध्यक्षता में गठित पांच सदस्यीय कमेटी ने कुंदरकी और मूंढापांडे विकास खंड क्षेत्र की दस-दस ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की जांच की थी, जिसमें तमाम गड़बड़ियां मिली थीं। इसके बाद अपर मुख्य सचिव (पंचायतीराज) मनोज कुमार सिंह ने 12 नवंबर को पूर्व डीपीआरओ राजेश कुमार, दोनों विकास खंडों के एडीओ क्रमश: द्विजेंद्र सिंह व चंद्रपाल के अलावा पांच ग्राम पंचायत अधिकारियों व चार ग्राम विकास अधिकारियों को निलंबित करने का आदेश नियुक्त अधिकारियों को दिया था।
विज्ञापन

डीपीआरओ कार्यालय तो शासन का यह पत्र ग्राम निदेशक (पंचायतीराज) के माध्यम से एक-दो दिन बाद ही पहुंच गया था, जिसके आधार पर डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने पांचों ग्राम पंचायत अधिकारियों/सचिवों अंकित सिंह, इंतेजार हुसैन, मोहन सिंह रावत, अथहर फहीम व नरेश सिंह को 16 नवंबर को निलंबन आदेश भी जारी कर दिया गया था। हालांकि आयुक्त ग्राम विकास के कार्यालय से अपर मुख्य सचिव का आदेश यहां डीडीओ कार्यालय 15 दिन बाद भी नहीं पहुंच सका था। डीडीओ चारों ग्राम विकास अधिकारियों का निलंबन आदेश जारी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन का आदेश सोमवार को डीडीओ कार्यालय पहुंच गया, जिसके बाद डीडीओ जीबी पाठक ने पंचायत सचिव सुरेंद्र सिंह, रामप्रकाश सिंह, नाजिम इकबाल और दयाराम सिंह का भी निलंबन आदेश जारी कर दिया। जिला विकास अधिकारी ने निलंबन आदेश जारी करने की पुष्टि की।
निलंबित चारों वीडीओ की जांच को जिलास्तरीय अधिकारी नियुक्त
मुरादाबाद। जिला विकास अधिकारी की ओर से सोमवार को जारी किए गए निलंबन आदेश के साथ ही चारों ग्राम पंचायत अधिकारियों को उनकी जिस विकास खंड मुख्यालयों पर तैनाती है वहां संबद्ध कर दिया गया है।

इसके अलावा निलंबित वीडीओ सुरेंद्र सिंह की जांच जिला युवा कल्याण अधिकारी को सौंपी गई है। जबकि वीडीओ रामप्रकाश की जांच जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को, नाजिम इकबाल की जांच जिला समाज कल्याण अधिकारी को तथा दयाराम की जांच बीएसए को सौंपी गई है। निलंबित एडीओ पंचायत द्विजेंद्र सिंह की जांच डीडी (पंचायत) बरेली मंडल बरेली को सौंपी गई है। एडीओ को जिला मुख्यालय संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed