फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Supervisor body found in drain in Moradabad

मुरादाबाद: पीतल बस्ती में नाले में मिला सुपरवाइजर का शव, निर्यात फर्म में काम करने के लिए निकले थे ओम प्रकाश

Tue, 12 Oct 2021 02:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 12 Oct 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
Supervisor body found in drain in Moradabad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के कटघर थाना इलाके के पीतल बस्ती में मंगलवार सुबह निर्यात फर्म के सुपरवाइजर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह सोमवार को फर्म जाने के लिए घर से निकले थे। घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर उनका शव पड़ा मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची कटघर थाना पुलिस ने नाले से फर्म सुपरवाइजर का शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।  नाले में गिर कर जान गंवाने वाले ओम प्रकाश कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती कमला विहार के रहने वाले थे। वह निर्यात फर्म में सुपरवाइजर थे। 
विज्ञापन


परिवार में पत्नी गुड़िया के अलावा चार बच्चे शांतनु, मुकुल, मनीष और मानव हैं। मृतक के बड़े भाई मुकेश के मुताबिक, शाम गरीब 7:00 बजे भाई निर्यात फर्म जाने के लिए घर से निकले थे। सुबह परिवार वाले उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार के लोगों ने पूछताछ में बताया है कि वह रोज की तरह सोमवार शाम करीब 7:00 बजे घर से फर्म जाने के लिए निकले थे। परिजन फिलहाल किसी तरह की रंजिश होने से इंकार कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed