{"_id":"6653cc0e2a1bce8fa706b416","slug":"sunday-club-beat-summer-camp-boys-3-2-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-408529-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : संडे क्लब ने समर कैंप बॉयज को 3-2 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : संडे क्लब ने समर कैंप बॉयज को 3-2 से हराया
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला हॉकी संघ की ओर से गर्मियों की छुट्टियों में नए हॉकी खिलाड़ियों की खोज के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को जीआईसी मैदान पर आयोजित कैंप में संडे क्लब व समर कैंप बॉयज के बीच हॉकी मैच का आयोजन किया गया।
सेवेन-ए साइड हॉकी की तर्ज पर खेले गए मैच में संडे क्लब ने समर कैंप बॉयज को 3-2 से हराया और अगले चरण में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि टीएमयू के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र शर्मा रहे। उनके अलावा इंडियन पब्लिक स्कूल के शारीरिक शिक्षा के शिक्षक मोहम्मद वसीम विशिष्ट अतिथि रहे। इन लोगों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। महफूज खां, कौसर खान, अमन अली, शाने आलम खां, पारस, कन्हैया रस्तोगी आदि मौजूद रहे। जिला हॉकी संघ के सचिव इकबाल खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।