फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   suicide

सिपाही ने अवैध तमंचे से पत्नी के सामने गोली मारकर आत्महत्या की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
suicide
संशोधित..सभी केन्द्रों के ध्यानार्थ, बुलंदशहर के लिए महत्वपूर्ण
विज्ञापन

सिपाही ने तमंचे से पत्नी के सामने गोली मारकर आत्महत्या की
सात फरवरी को प्रेमिका से कोर्ट मैरिज की थी सिपाही ने
पुलिस के आला अफसर मौके पर
संवाद न्यूज एजेंसी
पाकबड़ा (मुरादाबाद)
रविवार दोपहर को नया मुरादाबाद के सेक्टर 16 में एक सिपाही ने तमंचे से पत्नी के सामने ही गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पत्नी की चीख सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे नजारा देखकर सन्न रह गए। सिपाही मझोला थाने में तैनात था और सात फरवरी को ही उसने कोर्ट मैरिज की थी। सूचना पर पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बुलंदशहर जिले के अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव अंबा निवासी अंकुर सिंह पुत्र धर्म सिंह 2018 बैज का सिपाही था। वह मुरादाबाद के मझोला थाने में खदाना पुलिस पुलिस चौकी पर तैनात था। अंकुर सिंह अपनी पत्नी पूनम के साथ नया मुरादाबाद के सेक्टर सोलह में ओमकार सिंह के मकान में किराये पर रहता था। रविवार को अपने घर पर डयूटी करके लौटा था । पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब ढाई बजे घर में अंकुर और उसकी पत्नी पूनम मौजूद थे। तभी पड़ोसियों को फायर एवं महिला की चीख की आवाज आई। वे दौड़कर गए तो अंकुर सिंह लहुलुहान हालत में नीचे मृत पड़ा था। पूनम ने पड़ोसियों को बताया की उसकी पति ने तमंचे को अपनी गर्दन के ऊपर हिस्से से सटा कर गोली मार ली। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर एएसपी दीपक भूकर, एसएसपी अमित पाठक, आईजी रमित शर्मा , एसपी सिंटी अमित आनंद आदि सभी आला अफसर फोरेसिंक टीम को लेकर मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने सिपाही के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

पहले प्यार, फिर धोखा, फिर शादी, और अब आत्महत्या
सात फरवरी को हुई थी शादी दो दिन पहले खरीद कर लाया था कार
शादी से नाराज थे परिवार वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
पाकबड़ा
अंकुर के प्रेम सबंध पड़ोस के गांव के रहने वाली पूनम के साथ हो गये थे। दोनों की प्रेम कहानी पहले से गांव में खूब चर्चा थी। अंकुर की उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी लग गई तो अंकुर पूनम को अपने साथ मुरादाबाद ले आया । यहां पर दोनों नया मुरादाबाद के एक किराये के मकान में साथ साथ रहने लगे। अंकुर के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होने इसका विरोध किया और अंकुर ने पूनम से परिवार के दबाव में किनारा कर लिया। इसके बाद पूनम ने मामले की शिकायत एसएसपी से करके शादी के नाम पर यौन शोषण के आरोप अंकुर पर लगा दिये। एसएसपी ने मामले को महिला थाने को सौंप दिया। महिला थाने में 17 फरवरी को पहुंच कर इन दोनों ने बताया की उन्होंने 7 फरवरी को शादी कर ली है। इसके बाद नया मुरादाबाद के जिस मकान में वह किराये पर रहते थे उस मकान को खाली करके ओमकार सिंह के मकान में कमरा किराये पर ले लिया। आज यह हादसा हो गया। अभी तीन दिन तीन पहले ही अंकुर नई कार लेकर आया था। आज ऐसा क्या हुआ कि उसे अपनी जान देनी पड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पत्नी पूनम सिंह ने बताया की अंकुर की उसके शादी होने के बाद उसके परिवार वाले उस पर लगातार दबाव बनाये हुये थे। परिवार के लोगों उसे संपत्ति से बेदखल करने की धमकी दे रहे थे। इसी बात से अंकुर परेशान था और उसने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी मुरादबाद अमित पाठक ने बताया की कुछ ही दिन पहले सिपाही ने विवाह किया था। उसकी पत्नी ने पुलिस को बताया की घर के लोग उसकी शादी से नाराज थे और उसे संपत्ति से बेदखल कर रहे थे। इसी के दबाब में उसने आत्महत्या कर ली है। अंकुर के परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। परिजनों से बात करके आगे की जानकारी जुटाई जायेगी। घटना में जो भी तथ्य सामने आएंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed