फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sugarcane reservation order issued for Bilari Sugar Mill

Moradabad News: बिलारी चीनी मिल के लिए गन्ना सुरक्षण आदेश जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane reservation order issued for Bilari Sugar Mill
बिलारी। प्रदेश के गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस. की ओर से वर्तमान गन्ना पेराई सत्र के लिए गन्ना सुरक्षण आदेश जारी कर दिया गया है। चीनी मिल को आरक्षित गन्ना क्षेत्र लगभग पिछले वर्ष के बराबर ही रहा है।
विज्ञापन

गन्ना समिति बिलारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बिलारी के लक्ष्मी जी चीनी मिल को सहकारी गन्ना विकास समिति में आने वाले जो गन्ना क्रय केंद्र आवंटित किए गए हैं, उनमें तुरखेड़ा प्रथम, तुरखेड़ा तृतीय, जलालपुर प्रथम, जलालपुर द्वितीय, कुंदरकी प्रथम, कुंदरकी द्वितीय, कुंदरकी तृतीय, स्योंडारा द्वितीय, जमालपुर,हाफिजपुर, मुबारकपुर, कासमपुर द्वितीय, सिरसी, तिमनपुर प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम शामिल हैं।
विज्ञापन

बिलारी चीनी मिल गेट से मिल के आसपास के 117 गांव जुड़े रहेंगे। इन ग्रामों के गन्ना किसान अपने खेतों का गन्ना किसी क्रय केंद्र पर ले जाने की बजाए सीधे चीनी मिल के गेट पर ले जाकर तौल सकेंगे। सहकारी गन्ना विकास समिति में बिलारी करीमगंज और मझावली तीनों चीनी मिलों के 297 गांव आते हैं। गन्ना समिति के विशेष सचिव हशमुल हसन ने बताया कि गन्ना समिति में कुल 36447 कृषक सदस्य हैं, जिनमें से लगभग 25 हजार गन्ना आपूर्ति करने वाले कृषक सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बीते सीजन में हुई थी 53 लाख क्विंटल गन्ने की क्रशिंग
बिलारी। सहकारी गन्ना विकास समिति कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते गन्ना पेराई सत्र में गन्ना समिति बिलारी से जुड़े तीनों चीनी मिलों द्वारा गन्ना समिति क्षेत्र के 53.81 लाख क्विंटल गन्ने की क्रशिंग की गई थी। बिलारी चीनी मिल द्वारा 42.87 लाख क्विंटल, मझावली चीनी मिल द्वारा 5.81 लाख क्विंटल और करीमगंज चीनी मिल द्वारा 5.53 लाख क्विंटल गन्ने की क्रशिंग की गई थी। गन्ना परिषद और चीनी मिलों द्वारा कराए गए सर्वे के आंकड़े के अनुसार बिलारी चीनी मिल क्षेत्र में 15611 हेक्टेयर, करीमगंज चीनी मिल क्षेत्र में 2091 हेक्टेयर और मझावली चीनी मिल क्षेत्र में 1872 हेक्टेयर रकबे में गन्ने की फसल खड़ी है।

-----------
मझावली चीनी मिल ने भेजा 4400 क्विंटल गन्ने का इंडेंट
बिलारी। मझावली चीनी मिल का पेराई सत्र शीघ्र शुरू होने जा रहा है। चीनी मिल ने गन्ना समिति बिलारी को 4400 क्विंटल गन्ने का इंडेंट भेज दिया है। सहकारी गन्ना विकास समिति बिलारी के विशेष सचिव हशमुल हसन ने बताया कि मझावली चीनी मिल ने 30 अक्तूबर के लिए 2800 क्विंटल और 31 अक्तूबर के लिए 1600 क्विंटल गन्ने का इंडेंट भेज दिया है। अभी तक बिलारी और करीमगंज चीनी मिल ने कोई इंडेंट नहीं भेजा है। उधर, बिलारी चीनी मिल प्रबंधन का कहना है कि माह नवंबर के पहले सप्ताह में चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू किए जाने को लेकर तैयारी चल रही है। आगामी सोमवार को बॉयलर पूजन किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed