{"_id":"68d84dc564e23628f6005bcf","slug":"sugarcane-problems-of-farmers-should-be-resolved-by-september-30-kanth-news-c-277-1-smbd1007-110524-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 30 सितंबर तक निस्तारित की जाएं किसानों की गन्ना समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 30 सितंबर तक निस्तारित की जाएं किसानों की गन्ना समस्याएं
Sun, 28 Sep 2025 09:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:13 AM IST
विज्ञापन
कांठ। सहकारी गन्ना विकास समिति कांठ में चल रहे 10 दिवसीय गन्ना सट्टा प्रदर्शन व संशोधन मेले का शनिवार को समापन किया गया। इस अवसर पर किसानों की समस्याओं को सुनकर गन्ना सट्टा आपत्तियों का निस्तारण कराने पर जोर दिया गया।
शनिवार को मेले के समापन पर समिति में आयोजित किए गए कार्यक्रम में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक शीराज मलिक ने मेले में व्यवस्था को देखते हुए प्रत्येक स्टॉल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बात कर उनकी समस्याओं को भी जाना। सहकारी गन्ना विकास समिति के चेयरमैन कुंवर सुरेंद्र सिंह विश्नोई ने कहा कि समिति किसानों के हित के लिए ही बनी हुई है, यहां से किसानों की समस्याओं का निस्तारण हर हाल में किया जाए। साथ ही सरकार द्वारा संचालित गन्ना योजनाओं का लाभ समिति से किसानों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए। अंतिम दिन मेले में 52 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। समिति सचिव खेत सिंह ने बताया कि इस 10 दिवसीय मेले में 594 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 150 का निस्तारण कराया जा चुका है, शेष शिकायतें 30 सितंबर तक निस्तारित कराई जाएंगी। इसके लिए गन्ना पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर समिति डायरेक्टर गौरव कुमार सहित दीवान चीनी मिल अगवानपुर, त्रिवेणी चीनी मिल रानी नांगल, अवध चीनी मिल स्योहारा के अधिकारी व प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।