{"_id":"6ae3b31d0aad6bd45f0b62b3","slug":"sugarcane-price-below-rs-600-is-unacceptable-under-any-circumstances-randhawa-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-116150-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी कीमत पर 600 रुपये से कम गन्ना मूल्य मंजूर नहीं : रंधावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी कीमत पर 600 रुपये से कम गन्ना मूल्य मंजूर नहीं : रंधावा
विज्ञापन
कांठ। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से तीन नवंबर को मंडल मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन और पंचायत की सफलता के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव भ्रमण किया। इस दौरान भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा ने कहा कि किसी भी कीमत पर गन्ना मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल से कम मंजूर नहीं होगा।
बृहस्पतिवार को भाकियू अराजनीतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कांठ तहसील क्षेत्र के गांव संदलीपुर, मानपुर, पचोकरा, खानपुर, सलावा, भीकनपुर, इस्माइलपुर, तेलीपुरा, सीमला, मधुआ खालसा, शेरपुर ऐत्मादपुर व निधि आदि गांवों में किसानों के बीच नुक्कड़ सभाएं कीं।
उन्होंने कहा कि संगठन निरंतर किसानों के हितों के लिए संघर्ष कर रहा है। बताया कि तीन नवंबर को मंडल मुख्यालय मुरादाबाद पर संगठन के द्वारा धरना-प्रदर्शन और पंचायत की जाएगी। इसी के साथ मंडलायुक्त को ज्ञापन भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार किसी दशा में कम गन्ना मूल्य बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार को चीनी मिलों के संचालन से पहले गन्ने का मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करना चाहिए। धरना-प्रदर्शन के दौरान गन्ना मूल्य का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह उर्फ गुड्डू, कमलवीर सिंह, सर्वेश शर्मा, चौधरी भीम सिंह व चौधरी लल्लू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
-- फोटो सं. 02