फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sugarcane-overloaded truck car overturns, highway jammed

ओवर लोड गन्ने से भरा ट्रक कार पर पलटा, हाइवे जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sugarcane-overloaded truck car overturns, highway jammed
मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर टीएमयू के सामने शनिवार शाम गन्ने से भरा एक ट्रक कार पर पलट गया। इससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और हाईवे से गन्ने को हटवाकर यातायात चालू कराया गया। शुक्र यह रहा कि कार में उस समय कोई नहीं था।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब पांच बजे हाईवे पर गन्ने से भरा ट्रक एक कार पर गिर गया। ट्रक ओवर लोड था। दरअसल, कार का चालक हाईवे किनारे कार खड़ी करके दुकान से कुछ सामान खरीदने गया था। अचानक यह हादसा हो गया। ट्रक में भरा हुआ गन्ना हाईवे पर फैला गया और जाम लग गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई और पुलिस ने हाईवे से गन्ने को साफ कराया और यातायात को चालू किया गया। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया कि कुछ देर के लिए जाम लग गया था। क्षतिग्रस्त वाहनोें और गन्ने को हाईवे से हटवाकर यातायात चालू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed