गन्ना समिति चुनाव की सरगर्मी: 1562 उम्मीदवारों ने करवाया नामांकन, 57 के पर्चे हुए खारिज... मैदान में बचे 1505
मुरादाबाद जिले में गन्ना समितियों के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। डेलीगेट पद के लिए 57 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। 30 सितंबर को नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद जिले की तीन गन्ना समितियों के चुनाव में डेलीगेट पद के लिए 57 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है। शुक्रवार को जांच में 57 नामांकन पत्र अवैध पाए गए। सबसे अधिक मुरादाबाद गन्ना समिति में 29 नामांकन पत्र खारिज किए गए। अब चुनाव मैदान में 1505 प्रत्याशी मैदान में है। 30 सितंबर को नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किया जाएगा।
जिले में तीन गन्ना समितियां संचालित हैं। इसमें सहकारी गन्ना विकास समिति मुरादाबाद, बिलारी और कांठ शामिल हैं। इनमें सदस्यों की संख्या 119937 है। बृहस्पतिवार को जिले में डेलीगेट के 1211 पदों के लिए 1562 प्रत्याशियों नेे नामांकन पत्र भरा था। मुरादाबाद समिति के डेलीगेट के 545 पदों की तुलना में 481 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। जबकि बिलारी में 422 पदों पर 605 और कांठ में 244 पदों पर 476 उम्मीदवार सामने आए।
शुक्रवार को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच की गई। यह प्रक्रिया सुबह बजे से दोपहर तीन बजे तक चली। इसके बाद पांच बजे तक वैध और अवैध पत्रों का प्रदर्शन किया गया। जांच में 57 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र अवैध पाए गए। जिसे खारिज कर दिया गया। अवैध नामांकन पत्रों में सबसे अधिक संख्या मुरादाबाद की 29 रही। वहीं बिलारी गन्ना समिति में 16 और कांठ में 12 नामांकन पत्र अवैध पाए गए।
57 पर्चे खारिज होने के बाद अब डेलीगेट पद के लिए 1505 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं। एआर काॅपरेटिव अमरेंद्र कुमार ने बताया कि 30 सितंबर को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक वैध नामांकन पत्रों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। तीन अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा।
मुरादाबाद में डेलीगेट के 129 पदों पर कोई नामांकन नहीं
मुरादाबाद गन्ना समिति में डेलीगेट के कुल 545 पद हैं। बृहस्पतिवार को हुए नामांकन में मुरादाबाद समिति में डेलीगेट के लिए 481 प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया था। गन्ना समिति के सचिव के मुताबिक मुरादाबाद समिति में डेलीगेट के 129 पदों के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं भरे गए।
कहां कितने नामांकन खारिज हुए
गन्ना समिति डेलीगेट पद नामांकन नामांकन अवैध नामांकन वैध
मुरादाबाद 545 481 29 452
बिलारी 422 605 16 589
कांठ 244 476 12 464
कहां कितने मतदाता
गन्ना समिति मतदाता (सदस्य)
मुरादाबाद 48143
बिलारी 35561
कांठ 36233