फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sugar mill worker washed away in Ramganga feeder canal

Moradabad News: रामगंगा पोषक नहर में नहाने उतरा चीनी मिलकर्मी गहरे पानी में बहा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Sugar mill worker washed away in Ramganga feeder canal
मंडी धनौरा(अमरोहा)। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर लोहर्रा निवासी युवक रामगंगा पोषक नहर में नहाते समय गहरे पानी में बह गया। वह जनपद बिजनौर के चांदपुर चीनी मिल में सुपरवाइजर है। जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर लोहर्रा निवासी व पूर्व प्रधान संतरपाल यादव का पुत्र ललित यादव (26) चांदपुर चीनी मिल में सुपरवाइजर के पद पर काम करता है। वह बृहस्पतिवार की दोपहर गांव के निकट बह रही रामगंगा पोषक नहर में नहाने उतर गया। नहर किनारे खड़े एक ग्रामीण ने बताया कि अचानक से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। ललित ने सहायता के लिए शोर भी मचाया लेकिन रामगंगा पोषक नहर के जलस्तर को देखकर किसी की हिम्मत उसको बचाने की नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण गोताखोरों की मदद से ललित की तलाश नहर में कराई जा रही थी। परिजनों ने जिलाधिकारी से रामगंगा पोषक नहर का जलस्तर कम कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed