फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sucide in moradabad

तनावग्रस्त युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
sucide in moradabad
भगतपुर (मुरादाबाद)। भगतपुर थानाक्षेत्र के विलावाला गांव में रहने वाले एक मेडिकल स्टूडेंट के सीने में दो गोलियां मारी गई। जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि दोनाली बंदूक से उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। पढ़ाई के कारण तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया है। हालांकि दो गोलियां लगने से सवाल खडे़ हो रहे हैं। सूचना पर पहुंची विधि विज्ञान प्रयोगशाला ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम विलावाला के पूर्व प्रधान सोमपाल सिंह का का बेटा विशाल चौधरी (22) दो भाइयों में छोटा था। मथुरा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मथुरा वेटरनेरी के डिप्लोमा प्रभारी विकास पाठक का कहना है कि विशाल पशु प्रसार अधिकारी का डिप्लोमा कोर्स कर रहा था। वह सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था। परिवार वालों ने बताया कि विशाल चार दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आया था। वह पढ़ाई की वजह से तनाव में था। सोमवार की रात वह छत पर सोया था। मंगलवार सुबह साढे़ पांच बजे गोली चलने की आवाज से परिवार वाले जागे। परिजनों ने आसपास व छत पर जाकर देखा तो विशाल वहां पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। वहीं पर सोमपाल सिंह की लाइसेंसी दोनाली बंदूक पड़ी थी। परिजन विशाल को लेकर चिकित्सक के यहां गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर भगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची व घटना के संबंध में जानकारी एकत्र की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही विशाल का शव गांव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। विशालकी मां मुन्नी देवी सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

‘ भगतपुर में मेडिकल स्टूडेंट की मौत को परिवार वालाें ने आत्महत्या बताया है। प्रथम दृष्टया पुलिस को भी ये मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद इस मामले की सही स्थिति का पता चल सकेगा।’ एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

अनोखा केस: सीने में लगी दो गोलियां.. हाथ पर गन पाउडर
क्रासर
- दोनों हाथों से बंदूक पकड़कर दबाया दोनों ट्रिगर तो चली गोलियां!
मुरादाबाद। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि विशाल के सीने में दो गोलियां लगी है। दोनों ही गोलियां सीने में बाएं तरफ लगी हैैं। डॉक्टरों का कहना है कि ये अनोखा केस है। उन्होंने आज तक ऐसा केस नहीं देखा कि जिस व्यक्ति ने सुसाइड किया हो उसके दो गोली लगी हो। गोलियां लगने से दिल, फे फडे़ के चीथडे़ उड़ गए। बारह बोर के छर्रे सीने में ही फंसे थे, जिनको बाहर निकाल लिया गया है।

उधर, फोरेंसिक एक्सपर्ट का कहना है कि मौके पर पहुंचकर जांच की। खोखे दोनाली बंदूक में मिले हैं। विशाल के दोनों हाथ में गन पाउडर मिला है। सीने पर ब्लैकनिंग है। ऐसा लग रहा है कि दोनों हाथ से दोनाली बंदूक पकड़कर विशाल ने ये फायर किया। एक साथ ही दोनों ट्रिगर दबे, जिससे दोनों गोलियां विशाल के सीने को छलनी कर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भगतपुर थाना प्रभारी कोमल सिंह का कहना है कि परिवार वालों ने इस मामले में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं की है। वह भी इसे आत्महत्या का मामला ही बता रहे हैं। जांच के लिए वारदात में इस्तेमाल की गई बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed