{"_id":"627977b5f112b935124c9a77","slug":"sub-inspector-s-car-stole-from-police-line-city-news-mbd4274743139","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर की कार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर की कार चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस लाइन से सब इंस्पेक्टर की कार चोरी
बैरक के बाहर रविवार रात कार पार्क कर सोने चले गए थे सब इंस्पेक्टर, रात में हुई चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। वाहन चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने सबसे सुरक्षित कही जाने वाली पुलिस लाइन से ही सब इंस्पेक्टर की कार चोरी कर ली। सब इंस्पेक्टर को सोमवार सुबह वाहन चोरी होने की जानकारी मिली, उन्होंने थाने में कार चोरी की तहरीर दी है।
पुलिस लाइन के गणना कार्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर जोशी पुलिस लाइन में बैरक में रहते हैं। रविवार रात करीब दस बजे उन्होंने बैरक के बाहर अपनी कार पार्क की और सोने चले गए। सोमवार सुबह वह जागे और बैरक से बाहर आए तो देखा कि उनकी कार वहां नहीं है। इधर उधर तलाश करने के बावजूद कार का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने कार चोरी होने की सूचना सिविल लाइंस पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार चोरों का सुराग जुटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज बारीकी से जांची। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर चोेरों की तलाश की जा रही है।
---
चौबीस घंटे गेट पर तैनात रहते हैं पुलिस कर्मी, फिर भी चोरी हो गई कार
मुरादाबाद। पुलिस लाइन में दो गेटों से ही प्रवेश किया जाता है। इन्हीं गेटों से बाहर निकलते हैं। दोनों जगह दो पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। बाकी दो गेट बंद रहते हैं। बावजूद इसके चोरों ने पुलिस लाइन में प्रवेश किया और सब इंस्पेक्टर की कार चोरी कर आसानी से फरार हो गए। इसके अलावा पुलिस लाइन में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। पुलिस लाइन में एसपी यातायात, एसओजी, डीसीआरबी, क्राइम ब्रांच और इकोनॉमिक अफेंस विंग के कार्यालय हैं।
विज्ञापन
पुलिस लाइन से एक सब इंस्पेक्टर की कार चोरी की जानकारी मिली है। चेक कराया जा रहा है कि कार चोरी हुई है या सब इंस्पेक्टर के किसी परिचित ने तो किसी दूसरे स्थान पर नहीं खड़ी कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
सागर जैन, एएसपी