फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sub inspector put revolver on constable

दरोगा ने सिपाही के सीने पर तानी रिवाल्वर

Mon, 26 Oct 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 26 Oct 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
sub inspector put revolver on constable
खाकीधारी आपस में ही भिड़कर अनुशासन की धज्जियां उड़ाते हुए महकमे की किरकिरी करा रहे हैं। रविवार दोपहर असमोली थाने की मढ़न चौकी में प्रभारी दरोगा ने सिपाही के सीने पर रिवाल्वर तान दिया। दोनों में जमकर मारपीट भी हुई। मौके पर मौजूद सिपाहियों ने किसी तरह दोनों को अलग किया।
विज्ञापन



सिपाही चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने पर अपने खिलाफ दर्ज मामले में बयान दर्ज कराने आया था। दरोगा और सिपाही ने एक दूसरे पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। जिला पंचायत के प्रथम चरण के मतदान में नौ अक्तूबर को बिलारी कोतवाली में तैनात सिपाही रवि कुमार की ड्यूटी असमोली क्षेत्र में लगी थी।
विज्ञापन



ड्यूटी से गैरहाजिर होने पर डीएम के आदेश पर रवि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसकी विवेचना मढ़न चौकी इंचार्ज मनोज कुमार कर रहे हैं। सिपाही रवि दोपहर सवा बारह बजे बयान देने के लिए चौकी पहुंचा। उस समय चौकी इंचार्ज मनोज कुमार क्षेत्र में राउंड पर थे। कुछ ही देर में  मनोज कुमार भी मढ़न चौकी पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



रवि कुमार से मनोज कुमार ने पूछा कि बयान देने के लिए कई बार फोन किया था तुम क्यों नहीं आए। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। नोकझोंक होने लगी। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई औप दरोगा ने सिपाही रवि के सीने पर रिवाल्वर तान दी।



उधर, संभल के एसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि हाथापाई नहीं सिर्फ नोकझोंक हुई है। डीअाईजी ओंकार सिंह ने कहा कि चौकी में सिपाही और दरोगा के बीच अगर मारपीट हुई है तो ये मामला गंभीर है। घटना की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed