फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sub inspector crossed the river bank on climb on man back in moradabad

जूते बचाने के लिए युवक के कंधों पर बैठकर दरोगा ने पार की नदी, वीडियो वायरल

Fri, 09 Nov 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 09 Nov 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
sub inspector crossed the river bank on climb on man back in moradabad
दरोगा नदी पार करता हुआ - फोटो : अमर उजाला

मूंढापांडे थाने के दो दरोगा नाव से नदी किनारे तक पहुंचने के लिए गांव के ही एक युवक के कंधों पर सवार हो गए। नदी किनारे से नाव तक जाने के रास्ते में थोड़ा दलदल था और उन्हें उस दलदल को पार करना था। जूते खराब न हों और पैरों को भीगने से बचने के लिए उन्होंने एक युवक को अपने पास बुलाया और उसके कंधे पर बैठकर नाव तक तक पहुंचने के लिए नदी का किनारा पार किया। इसी दौरान एक ग्रामीण ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ तो एसएसपी ने इसकी जांच सीओ हाईवे के सौंप दी है।  

विज्ञापन


सोमवार रात मूंढापांडे थानाक्षेत्र के लालाटीकर निवासी राम सिंह के दो पशु चोरी हो गए थे। मंगलवार सुबह मूंढापांडे थाने के रौड़ा चौकी इंचार्ज नरेश कुमार अपने साथी दरोगा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वह रामपुर जनपद के चकफेरी गांव में बाइक से पहुंचे। यहां से वह पैदल लालटीकर गांव जा रहे थे। इस गांव तक पहुंचने के लिए बीच में नदी पड़ती। जिसे पार करने के लिए दरोगा नाव में सवार हो गए। नाव किनारे के पास जाकर रुक गई। नाव से नीचे उतरने पर भी थोड़ा पानी पार करना था। दरोगा के जूते गंदे न हों। इसलिए दरोगा ने उसी गांव के एक युवक को अपने पास बुलाया और उसके कंधों पर बैठकर पानी पार किया। ऐसा ही दूसरे दरोगा ने भी किया। 
विज्ञापन


एक ग्रामीण ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया था। इसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने इस मामले की जांच सीओ हाईवे को दे दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे रविंदर गौड़ ने बताया कि जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed