फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sub inspector

सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, विभागीय जांच के आदेश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
sub inspector
मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र के पीपलसाना गांव में हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई न करना उप निरीक्षक को महंगा पड़ गया। एसएसपी ने शिकायत मिलने पर दरोगा को लाइन हाजिर कर उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

पीपलसाना निवासी अब्दुल सत्तार ने 27 अक्तूबर को भोजपुर थाने एक तहरीर दी थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि 26 अक्तूबर को उसके भाई इजहार हुसैन और भतीजे शुएब के साथ पुराने विवाद को लेकर गाली गलौच और मारपीट व जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने इस मामले में तहसीन, शमीम, नईम और नूर के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली थी। इस मामले की विवेचना उप निरीक्षक मनोज कुमार को दी गई थी। दरोगा द्वारा इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की गई, लेकिन अभी तक मेडिकल सप्लीमेंट्री रिपोर्ट अभी तक प्राप्त नहीं की गई है। जबकि इजहार हुसैन को मेडिकल रिपोर्ट में धारदार हथियार से चोट आना अंकित है। विवेचक दरोगा मनोज कुमार को इस मामले की एनसीआर को एक माह बाद भी केस में तरमीम नहीं किया गया। जबकि एसएसपी ने इस मामले में पहले ही कार्रवाई के आदेश दिए थे। एसएसपी अमित पाठक ने उप निरीक्षक मनोज कुमार को कर्तव्य के प्रति लापरवाही व अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। जबकि दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed