फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Students showed their strength in the state level Jeet Kunedo Championship.

Moradabad News: राज्य स्तरीय जीत कुनेडो चैंपियनशिप में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

Mon, 06 Oct 2025 02:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 06 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Students showed their strength in the state level Jeet Kunedo Championship.
बिलारी (मुरादाबाद)। नगर के रॉयल पब्लिक स्कूल में रविवार को राज्य स्तरीय जीत कुनेडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। चैंपियनशिप में कई जिलों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान, जीत कुनेडो संंघ के सचिव मोहम्मद रईस सलमानी व स्कूल प्रबंधक मोहम्मद हस्सान फैजी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में रॉयल पब्लिक स्कूल की टीम ने पहला और जीत कुनेडो एसोसिएशन मुरादाबाद की टीम ने दूसरा और बरेली की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अलफैज, शाने रब, सुमित, फरहान राजा, इनाया फात्मा, अलफैज को गोल्ड और अकांक्षा मौर्य, हैदर अली, अरमान, अभिजीत मौर्य, हस्सान रजा, मन्नत, जैद इल्यास और ग्रंथ जिंदल को सिल्वर मेडल मिला। सभी विजेता खिलाड़ी छात्रों को प्रमाण पत्र भी दिए गए। कोच की भूमिका में निखलेश शर्मा, शशांक अरोरा, अमन चंद्रवंशी, नीरज कुमार, रीतिका चंद्रवंशी, मुकुल पुनिया, आर्यन शर्मा, अमन जौहरी आदि रहे। प्रतियोगिता संपन्न कराने में जावेद आलम, मोहम्मद अली, पीयूष शर्मा, मोहम्मद आरिफ, शुमायला, नूरजहां, नेहा आदि का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन


फोटो परिचय-05,06,07,14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed