Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Students showcased their talent in the sports competition.

Moradabad News: खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 15 Nov 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 15 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Students showcased their talent in the sports competition.
कांठ। सीएनएस एकेडमी कुचावली में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इसी के साथ खेलों के महत्व को भी समझा।
विज्ञापन


50, 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, रस्साकशी, गोला फेंक, भाला फेंक, डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। वहीं प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों के लिए लेमन एंड स्पून रेस, ग्लास अरेंजमेंट रेस, बैलेंस कोन रेस, चेन रेस, बैग पैक रेस कराई गई। इस दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को खेलों का महत्व बताया। इस अवसर पर प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रणदीप सिंह गिल, विशिष्ट अतिथि विद्यालय के चेयरमैन सुंदर सिंह और प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।अंत में प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों का आभार जताया। खेल प्रतियोगिताएं स्पोर्ट्स कोच वीरेंद्र सिंह एवं पीटीआई आयुष कुमार के निर्देशन में हुईं। इस दौरान आयुष, विशांकी चौधरी, खुशी चौधरी, निधि चौधरी, अनिल कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed