फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Students of Moradabad studying in Bangladesh are restless, studies stopped due to deteriorating conditions

UP: बांग्लादेश में पढ़ने वाले मुरादाबाद के छात्र बेचैन, बिगड़े हालातों के बाद पढ़ाई ठप, वीजा भी हो गए एक्सपायर

Tue, 06 Aug 2024 06:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2024 06:16 PM IST
सार

बांग्लादेश स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इसकी चपेट में भारतीय छात्र भी हैं। मुरादाबाद के रहने वाले एमबीबीएस छात्रों का कहना है कि हिंसा के बाद से उनकी पढ़ाई ठप है। अब उन्हें कॉलेज से किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पा रही है। इससे उनका भविष्य अंधकार में हैं।  

विज्ञापन
Students of Moradabad studying in Bangladesh are restless, studies stopped due to deteriorating conditions
बांग्लादेश में पढ़ने वाले छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के चलते बिगड़े हालात के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़ने से वहां एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे जिले के छात्र-छात्राएं भी बेचैन हैं। युवाओं का कहना है कि उनकी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी तरह ठप है। भविष्य को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। वीजा भी एक्सपायर हो गए हैं।

विज्ञापन


बांग्लादेश में हालात बिगड़ने के बाद कई दिनों पहले ही वहां पढ़ने वाले जिले के 10 छात्र-छात्राएं वापस लौट आए थे। अब वहां के हालात और बिगड़ चुके हैं। इससे छात्र बेहद चिंतित हैं। छात्र-छात्राओं ने कहा कि जब वापस आए थे तो उम्मीद थी कि जल्द ही वापस लौट जाएंगे। 

विज्ञापन

अतिरिक्त कक्षाओं से पढ़ाई पूरी कर लेंगे, लेकिन अब हालात काफी बिगड़ गए हैं। भविष्य में क्या होगा, वापसी कब तक होगी, इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। वहां इंटरनेट बंद होने से साथियों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। छात्रों के अभिभावक भी परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आधा किलोमीटर दूर हुआ था उपद्रव

बांग्लादेश में शेख हसीना विश्वविद्यालय खुरना के गाजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र हरथला निवासी साहिल ने बताया कि उनके छात्रावास से सिर्फ आधा किलोमीटर दूर ही उपद्रव हुआ था। इसकी हमें जानकारी हो गई थी। पश्चिम बंगाल के मेरे दोस्तों ने भी मुझे हिदायत दी थी कि मैं छात्रावास में ही रहूं।


हमने भारतीय दूतावास में फोन कर मामले की जानकारी दी थी। तीन-चार दिन लगातार बात होती रही। दूतावास ने कॉलेज को सुरक्षित भारत भेजने के निर्देश दिए। चार बसों के साथ पुलिस की दो गाड़िया थीं। हमें सुरक्षित पश्चिम बंगाल तक भेजा। 25 जुलाई को हम लौटे थे। अभी पढ़ाई पूरी तरह ठप है। वीजा भी नहीं बन पा रहा है।

भविष्य की हो रही चिंता

अगवानपुर निवासी आंचल सैनी ने बताया कि वह एमबीबीएस दूसरे वर्ष की छात्रा हैं। उपद्रव होने के बाद से ही छात्रावास में रह रही थी। इंटरनेट बंद हो गया था। इसके कारण घर पर बात नहीं हो पाती थी। जिस तरह से खबरें आती थीं, तो डर लगता था। बड़ी मुश्किल से वापस घर लौटी हूं।

वीजा एक्सपायर हो गया है। अभी आवेदन किया है। पढ़ाई भी ऑनलाइन नहीं हो पा रही है। इसकी वजह से काफी तनाव रहता है। हमारी परीक्षाएं चल रही थीं, वह स्थगित हो गईं। वहां की अभी परिस्थिति ठीक नहीं है। स्थानीय छात्रों से बात नहीं हो पा रही है। अब कुछ दिन बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि पढ़ाई कब तक शुरू हो पाएगी।

कॉलेज से नहीं हो पा रहा संपर्क

डिलारी निवासी मोहम्मद मोहसिन ने बताया कि वह शेख हसीना मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस तीसरे वर्ष के छात्र हैं। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद के करीब 10 विद्यार्थी एक साथ ही लौटे थे। मोहसिन ने कहा कि मेरा वीजा एक्सपायर हो गया है। मैं बांग्लोदश से अपनी किताबें नहीं ला पाया था।



पता नहीं था कि ऐसे हालत हो जाएंगे। एक दोस्त से बात की थी। उसने बताया कि अभी एक महीना कॉलेज बंद रहेगा। हालांकि, कॉलेज से कोई मैसेज नहीं आया है। ऑनलाइन पढ़ाई भी बंद है। बांग्लादेेश के हालात सामान्य होने के बाद ही वापसी हो सकेेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed