फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   students made the teacher photos obscene and viral using AI In Moradabad

'मैं बहुत तनाव में हूं': नौवीं के दो छात्रों की शर्मनाक हरकत, शिक्षिका की AI से अश्लील फोटो बनाकर की वायरल

Thu, 26 Sep 2024 11:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Sep 2024 11:12 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो छात्रों ने एआई के जरिये शिक्षिका के फोटो को अश्लील बनाकर वायरल कर दिया। सिविल लाइंस थाने में कक्षा नौ में पढ़ने वाले दो छात्रों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
students made the teacher photos obscene and viral using AI In Moradabad
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

कक्षा नौ के दो छात्रों ने एआई (आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस) के जरिये अपनी शिक्षिका के फोटो अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। घटना से शिक्षिका डिप्रेशन में आ गई। आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी छात्रों ने अन्य शिक्षिकाओं और छात्राओं के फोटो भी वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पीड़ित शिक्षिका ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि वह सिविल लाइंस के एक नामचीन स्कूल में पढ़ाती है। उसने और अन्य शिक्षिकाओं ने इंस्टाग्राम पर देखा कि उसके फोटो को एआई के जरिये अश्लील बनाकर वायरल किया गया है। यह देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


पीड़िता ने जानकारी की तो पता चला कि स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ने वाले दो छात्रों ने एआई के माध्यम उसके फोटो अश्लील बनाकर इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर छात्रों के अलग-अलग ग्रुप में वायरल कर दिए। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत प्रधानाचार्य से की। जिसके बाद छात्रों को डांटा गया तो उन्होंने अन्य शिक्षिकाओं और छात्राएं की फोटो भी वायरल करने की धमकी दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी पीड़ा समझिये मैं बहुत तनाव में हूं
अश्लील फोटो वायरल होने के बाद पीड़ित शिक्षिका बहुत परेशान है। उसने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि मेरी पीड़िता समझिये। मैं बहुत तनाव में हूं। छात्रों मर्यादा की सभी हदें पार कर दी हैं। फोटो वायरल होने से मेरी और परिवार की बहुत बदनामी हो रही है। पीड़ित ने पुलिस ने मांग की है कि सोशल मीडिया से उसके फोटो हटवाए जाएं। उधर, शिकायत मिलने पर साइबर सेल ने शिक्षिका की फोटो को इंस्टाग्राम और अन्य सोशल साइट हटवाने के लिए काम शुरू कर दिया है।


इस तरह एआई के जरिये बना रहे अश्लील फोटो और वीडियो
साइबर मैन मनीष गोयल का कहना है कि एआई एक नई तकनीक है। इसके जरिये फोटो या वीडियो में दो तरीके की क्रिया दिखती हैं। चेहरा किसी का और बॉडी किसी दूसरे की होती है। जिसके जरिये अपराधी लोगों को ब्लैकमेल भी कर रहे हैं। अगर किसी के साथ ऐसी घटना हो जाए तो वह घबराएं नहीं बल्कि सोशल मीडिया के जरिये लोगों को बताएं कि उसके फोटो या वीडियो के साथ किसी ने छेड़छाड़ की है। चुप रहने से अच्छा है, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed