फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Students displayed their talent in running, long jump and javelin throw.

Moradabad News: दौड़, लंबी कूद और भाला फेंक में छात्रों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Students displayed their talent in running, long jump and javelin throw.
चंदौसी के एसएम इंटर कॉलेज में आयोजित जिला शैक्षिक युवा क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छा
चंदौसी। एसएम इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय जिला शैक्षिक युवा क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन दौड़, लंबी कूद, भाला फेंक आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अलग-अलग विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर उत्साह दिखाया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाला फेंक में सीनियर वर्ग में सनी और जूनियर में अतुल अव्वल रहे।
विज्ञापन


तीन दिवसीय जिला शैक्षिक युवा क्रीड़ा समारोह में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष लता वार्ष्णेय रहीं। उन्होंने छात्रों को विभिन्न खेलो में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग की 200 मी. दौड़ में सिपाही लाल इंटर कॉलेज रजपुरा के अनुज प्रथम, किसान उपकारक इंटर कॉलेज भवालपुर के प्रशांत द्वितीय और रजपुरा के मूलचंद्र तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर बालक वर्ग की 800 मी. दौड़ में बहजोई इंटर कॉलेज के जतिन प्रथम, रजपुरा के मूलचंद्र द्वितीय और भवालपुर के प्रशांत तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की 200 मी. दौड़ में एसएम इंटर कॉलेज चंदौसी के रोहित प्रथम, रजपुरा के पनवेश्वरी द्वितीय और भवालपुर के अमान तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग की 800 मी. दौड़ में भवालपुर के आमिर प्रथम, चंदौसी के रोहित द्वितीय और रजपुरा के विकास तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग की लंबी कूद में चंदौसी के नरदेव प्रथम, भवालपुर के प्रशांत द्वितीय और सर्वोदय इंटर कॉलेज किसौली के केशव तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग की लंबी कूद में जनता इंटर कॉलेज जुनावई के चंद्रपाल प्रथम, रजपुरा के अनमोल द्वितीय और बाबू राम सिंह इंटर कॉलेज बबराला के अंकित तृतीय स्थान पर रहे।
भाला फेंक सीनियर वर्ग में भवालपुर के शनि प्रथम और हरप्रीत सिंह द्वितीय और हिंद इंटर कॉलेज के सनी तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग भाला फेंक में बहजोई के अतुल प्रथम, चंदौसी के अस्मित द्वितीय और किसौली के नीरज तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता, अंजू गुप्ता, जिला क्रीड़ा सचिव सचिन शर्मा, दयाशंकर, योगेश बाबू, एके सिंह, मनोज कुमार, गणेश सिंह, नेमचंद, आकाश शर्मा, ममता शर्मा, नेहा श्रीवास्तव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed