फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Students demonstrated scientific talent in model exhibition

विज्ञान प्रदर्शनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated scientific talent in model exhibition
बुद्वि विहार स्थित शहीद भगत सिंह एकडेमी मैदान में एसआई की भर्ती की तैयारी करती युवतियां।अमर उजा?
क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र मुरादाबाद के तत्वावधान में उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तरीय तीन दिवसीय मुरादाबाद विज्ञान महोत्सव कार्यक्रम नगर क्षेत्र मुरादाबाद के कंपोजिट विद्यालय कांशीराम नगर में हुआ। महोत्सव का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेश कुमार चौहान और जिला वैज्ञानिक अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। कंपोजिट विद्यालय कांशीराम नगर की बालिकाओं के द्वारा सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत अतिथियों के द्वारा विभिन्न स्कूलों द्वारा लगाए गए विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के द्वारा विज्ञान की महत्वपूर्ण गतिविधियों पर आधारित क्रियात्मक माडल प्रस्तुत किए गए। जिला युवा कल्याण अधिकारी नरेश कुमार चौहान ने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित करता है। विज्ञान की वजह से ही हम विकास कर रहे हैं। उन्होंने इतने अच्छे मॉडल और विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने के लिए सभी विद्याथ्रियों और शिक्षकों की सराहना की। महोत्सव के प्रभारी आयोजक और प्रभारी जिला वैज्ञानिक अधिकारी सुरेश चंद्र शर्मा ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए उसकी भूमिका और शिक्षण पर चर्चा की। नगर शिक्षा अधिकारी नगेन्द्र कुमार ने विज्ञान विभाग के प्रति आभार प्रकट किया। महोत्सव में मेरठ आई विज्ञान विशेषज्ञ अंजली ढाका व मनोज कुमार के द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट की सरल जांच करने और जल की शुद्धता की जांच करने के प्रयोगों को करके समझाया।
विज्ञापन

यह रहे विजेता
महोत्सव के पहले दिन मॉडल, विज्ञान लेखन और विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। मॉडल प्रतियोगिता में विल्सोनिया कॉलेज के छात्र मोहम्मद अयान ने पहला, जूनियर हाईस्कूल धारक नगला डिलारी की आलिया नूर ने दूसरा, जूनियर हाईस्कूल हाजी नगला तिगरी के सुमित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान लेखन प्रतियोगिता में एसएस चिल्ड्रेन अकेडमी के शुभ शर्मा ने प्रथम, केंद्रीय विद्यालय के वैभव कुमार ने द्वितीय और एसडीएम स्कूल के आदित्य सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान पोस्टर प्रतियोगिता में एसएस चिल्ड्रेन अकेडमी की भक्ति शर्मा ने प्रथम, कंपोजिट स्कूल पीएसी कांशीराम नगर के रोहित ने द्वितीय और इसी स्कूल के आर्यन सागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महोत्सव में जिले के सभी बोर्डों के लगभग 45 स्कूलों के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनकी रही मौजूदगी
विज्ञान महोत्सव में शलभ शर्मा, राहुल शर्मा, विवेक सुदर्शन, राहुल शर्मा, महेंद्र सिंह, विकेंद्र चौधरी, रत्नेश बाला,शालिनी, निशात खान, ममता बाली, महेश चंद्र जोशी,मनीषा पंवार, शहनाज अख्तर विष्णु भारद्वाज, व्योम गुप्ता, मुकुल कौशिक, अशोक कुमार, मनीला शर्मा, सलवी जुल्फिकार आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed